न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से ट्रायल के लिए पटरियों पर दौड़ेगी बिना इंजन वाली नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18, तस्वीरे

आधुनिक सुविधाओं से लैस और बिना इंजन के दौड़ने वाली भारतीय रेलवे की नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18 (T-18) का आज से ट्रायल शुरू होने जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 4:27:47

आज से ट्रायल के लिए पटरियों पर दौड़ेगी बिना इंजन वाली नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18, तस्वीरे

आधुनिक सुविधाओं से लैस और बिना इंजन के दौड़ने वाली भारतीय रेलवे की नेक्सट जेनरेशन ट्रेन-18 (T-18) का आज से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन को बुलेट ट्रेन के मॉडल पर तैयार किया गया है। बिना इंजन के दौड़ने वाली इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किया गया है। ट्रायल पूरे होने के बाद ट्रेन को यात्रियों के लिए 15 दिसंबर से चलाया जा सकता है। यह पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत इस ट्रेन को शताब्दी ट्रेनों के रूट पर चलाने की कोशिश है। इस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे तक की है। वहीं शताब्दी की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे तक है। ऐसे में ट्रेन-18 के संचालन के बाद यात्रा के समय में 10-15 फीसदी तक की कमी की जा सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ट्रेन का ट्रायल सोमवार से मुरादाबाद और बरेली के बीच शुरू होने जा रहा है। यह भी उम्मीद है कि ट्रेन 7 नवंबर तक दिल्ली पहुंच जाएगी।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

ट्रेन-18 की खास बात, इंजन दिखाई नहीं देगा

ट्रेन-18 की खास बात यह है कि इसमें आपको दूसरी ट्रेनों की तरह इंजन दिखाई नहीं देगा। जिस पहले कोच में ड्राइविंग सिस्टम लगया गया है, उसमें 44 सीटें दी गई हैं। वहीं ट्रेन के बीच में लगे दो एग्जीक्यूटिव कोच में 52 सीटें होंगी। इसके अलावा अन्य कोच में 78 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

100 करोड़ की लागत आई है

ट्रेन को तैयार करने में 100 करोड़ की लागत आई है। इसे रिकॉर्ड 18 महीने में सोचा और तैयार किया गया है। अगर इस ट्रेन को विदेश से मंगाया जाता तो इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये होती। रेलगाड़ी में लगने वाले 80 फीसदी पुर्जे भी मेक इन इंडिया के तहत देश में ही बनाए गए हैं।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

कुछ पार्ट्स को विदेश से भी आयात किया गया है

ट्रेन के कुछ पार्ट्स को विदेश से भी आयात किया गया है। ट्रेन के कोच में स्पेन से मंगाई गई विशेष सीट लगाई गई हैं, इन्हें जरूरत पड़ने पर 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने का अनुभव एकदम अलग होगा।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

पहले ट्रायल के लिए यह रूट तय किए गए

ट्रेन के पहले ट्रायल के लिए मुरादाबाद-बरेली और कोटा-सवाई माधोपुर रूट तय किया गया है। आने वाले समय में इसे देश के प्रमुख रेलखंडों पर चलाया जाएगा। कोच में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से दो बाथरूम और बेबी केयर के लिए विशेष स्थान दिया गया है।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं

हर कोच में छह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। ड्राइवर के कोच में एक सीसीटीवी इंस्टॉल किया गया है, जहां से यात्रियों पर नजर रखी जा सकती है। ट्रेन में टॉक बैक की भी सुविधा दी गई है, यानी आपात स्थिति में यात्री ड्राइवर से बात भी कर सकते हैं। इसी तरह की सुविधा मेट्रो में भी दी जाती है।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

ट्रेन में जंजीर अब हुई पुरानी बात

ट्रेन में जंजीर अब पुरानी बात हो जाएगी। ट्रेन-18 में दो इमरजेंसी स्विच लगाए गए हैं। आपात स्थिति में इसे दबाकर मदद ली जा सकती है। ट्रेन में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

कुल 16 कोच

रेलगाड़ी में कुल 16 कोच हैं। वैकल्पिक कोच में मोटराइज्ड इंजन की व्यवस्था की गई है ताकि पूरी ट्रेन एक साथ तेजी से चल सके और रुक सके। यह रेलगाड़ी एक ट्रेन सेट है। ऐसे में ये ट्रेन आगे व पीछे किसी भी दिशा में चल सकती है। सामान्य गाड़ियां एक ही दिशा में चलती हैं। इन गाड़ियों को दूसरी तरफ इंजन लगा कर मोड़ना पड़ता है जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।

train 18,train 18 features,train 18 inside pics,train 18 trial date,train 18 trial route,indian railway,railway

वाई-फाई, वेक्यूम टॉयलेट की भी सुविधा

लंबे सफर के लिए ट्रेन में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा वाई-फाई, वेक्यूम टॉयलेट की भी सुविधा है। ट्रेन में 16 कोच दिए गए हैं। इसमें बैठने वाले यात्री ड्राइवर केबिन का भी नजारा देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत