न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : मामूली कहासुनी में हुई फायरिंग, एक घायल, मौके से भाग गया आरोपी

सीकर के रतनगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां मामूली कहासुनी के बीच फायरिंग हुई जिसमें एक घायल हो गया और आरोपी मौके से भाग गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 10:30:33

सीकर : मामूली कहासुनी में हुई फायरिंग, एक घायल, मौके से भाग गया आरोपी

सीकर के रतनगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां मामूली कहासुनी के बीच फायरिंग हुई जिसमें एक घायल हो गया और आरोपी मौके से भाग गया। रामचंद्र पार्क के पास गुरुवार की सुबह राशन डीलर की दुकान के आगे लाइन लगाने की बात को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। फायरिंग करने का आरोपी मौके से भाग गया। फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार रामचंद्र पार्क के पीछे स्थित राशन डीलर की दुकान के सामने लाइन लगाने की बात को लेकर वार्ड 10 का 39 वर्षीय श्रवण उर्फ मिथुन खटीक की वार्ड एक निवासी 16 वर्षीय आवेश के साथ बोलचाल हो गई। श्रवण ने आवेश के साथ मारपीट कर उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना पर आवेश का 24 वर्षीय बड़ा भाई खालिद पुत्र आरिफ व्यापारी मौके पर पहुंचा, तो श्रवण उर्फ मिथुन खटीक ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में खालिद के बाएं पैर पर गोली के छर्रे लगे। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आरोपी श्रवण मौके से भाग गया।

पुलिस ने गुरुवार देर शाम तक आरोपी की तलाश में उसके घर सहित संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अस्पताल में भर्ती खालिद के पर्चा बयान पर पुलिस ने श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज किया। खालिद ने बताया कि उसका छोटा भाई आवेश सुबह राशन का गेहूं लेने के लिए रामचंद्र पार्क के पीछे राशन की दुकान पर गया था।

वहां पर लाइन लगाने की बात को लेकर श्रवण उर्फ मिथुन से आवेश का झगड़ा हो गया। आवेश ने लड़ाई की सूचना उसे दी, तो वह भी मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान श्रवण ने देसी कट्‌टे से फायर कर दिया, जिससे उसके बाएं पैर पर जख्म हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मौका नक्शा की कार्रवाई कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत