Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : शोरूम में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 1 घण्टे बाद पहुंची दमकल

कोटा में देर रात देवली अरब रोड रायपुरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम शोरुम में भीषण आग लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 4:50:33

कोटा : शोरूम में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 1 घण्टे बाद पहुंची दमकल

कोटा में देर रात देवली अरब रोड रायपुरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम शोरुम में भीषण आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखी एलईडी टीवी,फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर निगम की दमकलें मौके पर पहुंची। ज्यादा आग होने के कारण दमकलें ओर मंगवाई गई। चार दमकलों ने 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
सरियों की मदद से शटर को तोड़ा

सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कुमार इन्टरप्राइजेज के नाम से देवली अरब रोड रायपुरा पर कुछ समय पहले ही नया शोरूम खुला था। लगभग 20 फिट लम्बे व 12 फिट चौड़े शोरूम में रात दस बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से टीवी, फ्रिज,वॉशिंग मशीन सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आसपास के लोगों ने शटर ऊंचा कर बाल्टियों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हुए। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सरियों की मदद से शटर को तोड़ा ओर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। 1 घण्टे बाद पहुंची दमकल

दरअसल बल्लभबाड़ी इलाके में सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। इस कारण इलाके की टेलीफोन केबल टूटी पड़ी है।केबल टूटी होने के कारण सब्जी मंडी स्थित फायर स्टेशन का फोन बंद पड़ा है। इधर आग लगने के बाद लोग फायर स्टेशन पर फोन करते रहे।बाद में पुलिसकर्मी ने फायर स्टेशन पर पहुंचकर आग लगने की सूचना दी। शोरूम पर लगभग दस बजे आग लगी थी, 11 बजे निगम की दमकल मौके के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को फोन किया। लेकिन आधे घण्टे तक दुकान मालिक ने फोन ही नहीं उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका