न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में हादसा, पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 11 की मौत, 36 घायल

तमिलनाडु के विरुद्धनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 7:05:06

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में हादसा, पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 11 की मौत, 36 घायल

तमिलनाडु के विरुद्धनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, केमिकल मिक्स करने के दौरान आग लगी। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ लोगों को सीरीयस बर्न इंजुरी बताई गई है। इस हादसे में 36 लोग झुलस गए है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष के जरिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'तमिलनाडु के विरुधनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगना दुखद है। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द ही स्वस्थ होंगे।' पीएम ने जानकारी दी कि अथॉरिटीज घटना में प्रभावितों की मदद करने के लिए काम कर रही हैं।

पीएमओ ने बताया, 'PMNRF से तमिलनाडु के विरुधनगर में जान गंवाने वालों के करीबी परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे को स्वीकृति मिली है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, 'तमिलनाडु के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में आग के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन लोगों के बारे में सोचकर दिल दहल जाता है, जो अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। मैं राज्य सरकार से तत्काल बचाव और राहत पहुंचाने की अपील करता हूं।'

बता दे, पिछले साल अक्टूबर में मदुरै में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा