न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फीफा विश्व कप : विश्व कप से फीफा को होगी 4.83 अरब डॉलर की कमाई, विजेता टीम को मिलेंगे 3.8 करोड़ डॉलर

फुटबाल के महाकुंभ-विश्व कप से इस खेल की नियामक संस्था-फीफा को कुल 4.83 अरब डॉलर की कमाई होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 9:41:03

फीफा विश्व कप : विश्व कप से फीफा को होगी 4.83 अरब डॉलर की कमाई, विजेता टीम को मिलेंगे 3.8 करोड़ डॉलर

फुटबाल के महाकुंभ-विश्व कप से इस खेल की नियामक संस्था-फीफा को कुल 4.83 अरब डॉलर की कमाई होगी लेकिन इस कमाई का एक बड़ा हिस्सा फीफा को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित करना होगा।

- आंकड़ों के मुताबिक फीफा ने इस साल विजेता टीम को 3.8 करोड़ डॉलर देने का फैसला किया है।
- उपविजेता टीम को 2.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे
- तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2.4 करोड़ डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।
-चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 2.2 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

इसके अलावा क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीमों को 1.6 करोड़ डॉलर तथा अंतिम-16 में पहुंचने वाली टीमों को 1.2 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

14 जून से रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमों नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी।

फीफा इस साल 79.1 करोड़ डॉलर पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित कर रहा है। यह रकम ब्राजील में 2014 में हुए पिछले विश्व कप से 21.5 करोड़ अधिक है।

79.1 करोड़ डॉलर में से 40 करोड़ डॉलर टीमों के बीच वितरित किए जाएंगे जबकि बाकी के 39.1 करोड़ डॉलर आयोजकों, उन क्लबों को जिनके खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं और विश्व कप में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को वितरित किए जाएंगे।

विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों में से हर टीम को 15 लाख डॉलर मिलेंगे।

क्लबों की बात की जाए तो इस साल विश्व कप से सबसे अधिक कमाई इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी को होने जा रहा है, जिसके 16 खिलाड़ी आठ अलग-अलग देशों के लिए खेलते दिखेंगे। दूसरे क्रम पर रियल मेड्रिड (15) और तीसरे स्थान पर बार्सिलोना (14) है।

विश्व कप से सबसे अधिक लाभ इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लबों को होगा, जिनके कुल 38 खिलाड़ी इस साल रूस में खेलते दिखेंगे। इन क्लबों में सिटी के अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड, टॉटेनहम हॉट्स्पर और चेल्सी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल