न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फीफा विश्व कप : क्या अर्जेटीना को तीसरी बार खिताब दिला पाएंगे लियोनल मेसी?

क्या अर्जेटीना को तीसरी बार खिताब दिला पाएंगे लियोनल मेसी?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 9:28:34

फीफा विश्व कप : क्या अर्जेटीना को तीसरी बार खिताब दिला पाएंगे लियोनल मेसी?

रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में दुनिया भर के फुटबाल प्रशंसकों की निगाहें इस बार
फुटबाल के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी पर टिकी होंगी कि क्या फुटबाल का यह जादूगर अर्जेटीना को तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में कामयाब हो पाएगा?
अर्जेटीना का गौरवशाली इतिहास
- विश्व कप में अर्जेटीना का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस दक्षिण अमेरिकी देश ने कुल 16 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और दो बार खिताब जीतने में कामयाब रहा है जबकि दो बार उसे फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है।

- ब्राजील में 2014 में हुए विश्व कप के फाइनल में अर्जेटीना ने मेसी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल मुकाबले में वह जर्मनी के खिलाफ 0-1 से हार गई। इसके अलावा, 1990 के विश्व कप में उसे पश्चिम जर्मनी के खिलाफ भी 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

- अर्जेटीना ने पहली बार अपने घर में खेलते हुए 1978 में डेनियल पासारीला के नेतृत्व में खिताब पर कब्जा किया था लेकिन 1986 में टूर्नामेंट का खिताब जीतना फुटबाल प्रशंसकों के लिए सबसे यादागार रहा। 1986 के विश्व कप में दुनिया ने डिएगो मैरोडोना का जलवा देखा और उन्होंने अपनी कप्तानी में देश को दूसरी बार खिताब दिलाया।

- मैराडोना के नेतृत्व में अर्जेटीना ने टूर्नामेंट में अपने से बेहतर टीमों को मात दी। इंग्लैंड के खिलाफ क्र्वाटर फाइनल मुकाबला को आज भी मैराडोन के मैजिक के लिए याद किया जाता है। मैराडोना के पहले गोल ने बहुत सुर्खियां बटोरी, वह बॉक्स के अंदर थे और हेडर मारने का प्रयास करते समय गेंद उनके हाथ से लगकर गोल में चली गई लेकिन रेफरी यह देख नहीं पाए और अर्जेटीना को 1-0 की बढ़त मिल गई। उस गोल को आज भी 'गॉड ऑफ हैंड' के नाम से जाना जाता है।

- 'गॉड ऑफ हैंड' के बाद अर्जेटीना के जादूगर ने हाफ लाइन से अपने दम पर गेंद के साथ इंग्लैंड की पूरी टीम को छकाते हुए विश्व कप इतिहास के सबसे बेहतरीन गोल दागा।

- मेसी और मैराडोना के बीच हमेशा से तुलना होती रही है और पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने जाने वाले मेसी केवल विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के मामले में ही मैराडोना से कमतर आंके जाते हैं।
अर्जेटीना की टीम के पास दमदार अटैक है
- ब्राजील की तरह इस बार अर्जेटीना की टीम के पास दमदार अटैक है। उसके पास फारवर्ड लाइन में मेसी, सर्गियो अगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में गोल दागने का माद्दा रखते हैं।

- मिडफील्ड की जिम्मेदारी एवेर बानेगा एवं एंगेल डी मारिया जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर होगा। हालांकि, मैनुएल लानजिनी शुक्रवार को अभ्यास के दौरान घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जो अर्जेटीना के लिए तगड़ा झटका हो सकता है। लानजिनी की जगह एंजो पेरेज को टीम में शामिल किया गया है।

- अर्जेटीना की डिफेंस आगामी टूर्नामेंट में टीम की कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। डिफेंस में वियर माशेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो और मार्कोस रोहो अहम मौको पर कमजोर साबित हो सकते हैं।

- डिफेंस के अलावा टीम के पास एक शीर्ष गोलकीपर की भी कमी है क्योंकि पिछले विश्व कप में टीम का हिस्सा रहे गोलकीपर सर्जियो रोमेरो चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

- विश्व कप के लिए अर्जेटीना को ग्रुप डी में क्रोएशिया, आइसलैंड और नाईजीरिया के साथ रखा गया है और टीम अपने पहले मुकाबले में 16 जून को आइसलैंड का सामना करेगी।

टीम :

गोलकीपर :
विल्फ्रेडो काबालेरो, फ्रांको अमार्नी, नाहुएल गुजमान

डिफेंडर : गेब्रिएल मासेर्डो, जेवियर माशेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो, मार्कोस रोजो, निकोल्स टागलियाफिको, क्रिस्टियन एंसाल्डी, मार्कोस अकुना

मिडफील्डर : लुकास बिगलिया, एडुआडरे साल्वियो, एवेर बानेगा, एंगेल डी मारिया, एंजो पेरेज, गियोवानी लो सेल्सो, मैक्सीमिलियानो मेजा

फारवर्ड : लियोनेल मेसी, सर्गियो अगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत