न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : फिरोज शाह कोटला का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली (Arun Jaitley) के सम्मान में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली के नाम पर रखने की फैसला किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 5:18:07

दिल्ली : फिरोज शाह कोटला का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली (Arun Jaitley) के सम्मान में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली के नाम पर रखने की फैसला किया। जिनका पिछले सप्ताह शनिवार को निधन हो गया था। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारत के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा जैसा कि पहले घोषित किया गया था।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'ये अरुण जेटली का समर्थन और प्रोत्साहन था कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ी भारत को मिल सके।'

डीडीसीए में अपने कार्यकाल के दौरान जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधा में बदलने का श्रेय दिया जाता है, जिससे विश्व स्तरीय ड्रेसिंग रूम के निर्माण के अलावा अधिक प्रशंसकों को समायोजित करने की क्षमता बढ़ जाती है।

समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरन रिजिजू भी हिस्सा लेंगे। निधन पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा वीरेंदर सहवाग, शिखर धवन, इशांत शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों और बीसीसीआई ने पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया था। जेटली DDCA के 1999 से 2013 तक अध्यक्ष रहे थे। जेटली का 24 अगस्त को निधन हो गया था।

इस बीच पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मांग की है कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम अरुण जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अरुण जेटली के लिए हम सभी के मन में सम्मान है। हम चाहते हैं कि वे हमारे दिलों में हमेशा रहें। इसलिए मैं प्रिय नेता के सम्मान में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रखे जाने का प्रस्ताव रख रहा हूं।’

उल्लेखनीय है कि जब जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे, तब दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके। गंभीर के अलावा वीरेंदर सहवाग, विराट कोहली, शिखर धवन और इशांत शर्मा ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। जेटली क्रिकेट प्रशंसक थे और बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय क्रिकेट के संबंध में कोई भी नीतिगत फैसला लेने से पहले उनकी सलाह लेते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह