न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : डीजे संचालक को मारने के लिए दी गई थी 50 हजार रुपए की सुपारी, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सांवर जाट की हत्या 50 हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Dec 2020 1:11:08

भीलवाड़ा : डीजे संचालक को मारने के लिए दी गई थी 50 हजार रुपए की सुपारी, पुलिस ने किया खुलासा

बीते दिनों भीलवाड़ा में डीजे संचालक सांवर जाट की हत्या का मामला गर्माया था जिसको लेकर लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन भी किया था। इसका अब पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सांवर जाट की हत्या 50 हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने साजिश रचने में शामिल दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में ससुर व दामाद हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया था सांवरलाल से बेटी नजदीकी की वजह से पिता नाराज था और उसने अपने दामाद के साथ मिलकर हत्या करवाई। 20 दिसंबर काे सांवरलाल के साथ मारपीट की वारदात काे अंजाम देने वाले 4 आरोपियाें की तलाश चल रही है। हत्या करने वाले आराेपियाें में से एक ने भीलवाड़ा शहर में एक ई-मित्र से 500 रुपए का डिजिटल पेमेंट मृतक सांवर के माेबाइल पर डीजे की बुकिंग करवाने के नाम पर करवाया था। यही पुलिस के लिए खुलासे में अहम सुराग साबित हुआ।

एसपी प्रीति चंद्रा ने बताया कि काेटड़ी थाना क्षेत्र के जित्यास निवासी सांवरलाल जाट की हत्या की साजिश में शामिल मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा निवासी देवीलाल पुत्र कन्हैयालाल जाट और उसके दामाद चंदेला का झूंपड़ा निवासी रामेश्वर पुत्र हजारी जाट को गिरफ्तार कर लिया। सांवरलाल जाट का देवीलाल की बेटी से नजदीकी थी। 8 दिसंबर 2020 को कोटड़ी आराेपी देवीलाल जाट और रामेश्वरलाल जाट ने सांवरलाल की हत्या की साजिश रची। इसके लिए 50 हजार रुपए की सुपारी भी भीलवाड़ा के एक आराेपी को दी गई। इस आराेपी ने 3 अन्य साथियाें काे शामिल कर 20 दिसंबर काे घटना काे अंजाम दिया।

महाराष्ट्र में मारपीट की घटना से नहीं मिला कनेक्शन, जिस पर मचा था बवाल

सांवर के भाई कमलेश ने आराेप लगाया था कि बड़लियास थाने में दर्ज नाबालिग के अपहरण मामले काे लेकर उसके साथ महाराष्ट्र के नासिक में मारपीट की गई। यहां आने पर उसे व भाई सांवर काे भी जान से मारने की धमकियां दी गई। इस बीच सांवर की हत्या हाेने पर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आराेप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोटा हाईवे पर जाम लगाने के साथ ही पुलिस पर जमकर पथराव किया था। दर्जन भर वाहनों में तोड़फाेड़ की गई थी। घटना के खुलासे के दाैरान उस घटना से हत्या का कनेक्शन नहीं मिला।

हाथ-पैर ताेड़ सबक सिखाने का था प्लान

पुलिस का कहना है कि 50 हजार रुपए की सुपारी देने वाे आराेपियाें का प्लान सांवरलाल के हाथ-पैर तुड़वाकर सबक सिखाने का था। घटना काे अंजाम देने वाले चाराें आराेपियाें ने सांवर के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हाे गया। इस पर ये लाेग उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। सांवर की माैत का पता चलने पर सुपारी देने वाले आराेपी सकते में अा गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती