Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: JJP नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं किसानों के साथ खड़ा हूं

उनका कहना है कि मैं अपना व्यक्तिगत फायदा नहीं देखना चाहता था बल्कि मैं किसानों के साथ मिलकर उनकी आवाज़ आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं आगे भी आंदोलन में लगातार जाता रहूंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 10:28:04

हरियाणा: JJP नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं किसानों के साथ खड़ा हूं

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानो का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आज किसान महापंचायत बुलाई गई है। इसमें 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के जींद जिले में पहुंचेंगे। राकेश टिकैत का गांव कंडेला और खटकड़ टोल प्लाजा दो जगह कार्यक्रम रखा गया है। ग्रामीणों ने टिकैत के कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उधर, हरियाणा के करनाल जिले में जेजेपी के नेता और जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोरैया ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) के समर्थन में दिया है। उनका कहना है कि मैं अपना व्यक्तिगत फायदा नहीं देखना चाहता था बल्कि मैं किसानों के साथ मिलकर उनकी आवाज़ आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं आगे भी आंदोलन में लगातार जाता रहूंगा।

वहीं उन्होंने कहा कि अगर दुष्यंत चौटाला सरकार और किसानों के मीडिएटर बनते तो शायद उनका कद ऊपर होता, पर उन्होंने सरकार की बात की, किसानों की नहीं। इसलिए मैं पार्टी और पद से इस्तीफा दे रहा हूं और आगे कहां जाऊंगा इस बारे में कुछ नहीं कहता। देखना ये होगा कि उनके इस इस्तीफे के बाद पार्टी में क्या कुछ फेरबदल होता है।
अभय चौटाला ने दिया था विधायक पद से इस्तीफा

बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में इससे पहले इनेलो नेता अभय चौटाला भी विधायक पद को त्याग चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों विधायक पद से स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा था। अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के पक्ष में ऐलान किया था कि 26 जनवरी तक अगर केंद्र सरकार ने कानून वापस नहीं लिए तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। ऐलनाबाद सीट हो गई खाली

अभय चौटाला खुद पिछले कई दिनों से फील्ड में हैं और इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। कई जिलों में तो विभिन्न विधायकों का विरोध हो चुका है, लेकिन अभय चौटाला एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जिन्हें किसानों व लोगों का व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है। अभय चौटाला के इस्तीफा देने के बाद ऐलनाबाद सीट खाली हो गई है और नियमानुसार वहां छह माह के भीतर उपचुनाव कराया जाना है। यह उपचुनाव बरोदा विधानसभा के उपचुनाव से भी ज्यादा रोचक होने की संभावना रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका