न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video Viral: किसान नेता चढूनी ने कहा - टिकैत समेत कुछ संगठन भाजपा की गोद में...

गुरनाम सिंह चढ़ूनी वीडियो में कहते है कि सरकार कुछ संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है, जिससे संगठनों में फूट पड़ जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 9:13:52

Video Viral: किसान नेता चढूनी ने कहा - टिकैत समेत कुछ संगठन भाजपा की गोद में...

केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले दो महीनों से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया। दुनिया की कुछ बड़ी हस्तियां आंदोलन के सपोर्ट में आ गईं। भारतीय हस्तियों ने पलटवार किया और बहकावे में न आने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने भी अपील की कि अपनी बात रखने से पहले मुद्दे को समझ लें। वहीं, इस बीच किसान आंदोलन में शामिल संगठनों के नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप लगाने के वीडियो भी लगातार वायरल किए जा रहे हैं। अब भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सबसे पहले आंदोलन में शामिल किसानों का आभार जताते हैं और उसके बाद कहते है कि सरकार साजिश रच रही है, जिससे आंदोलन को तोड़ा जा सके।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी वीडियो में कहते है कि सरकार कुछ संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है, जिससे संगठनों में फूट पड़ जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों के लोग सरकार की गोद में बैठे हुए हैं और टिकैत भी भाजपा की गोद में बैठे हैं तो उनका हरियाणा का अध्यक्ष भी भाजपा की गोद में बैठा है। उन्होंने मेरे ऊपर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यह काफी पुराना वीडियो है और अब वह राकेश टिकैत के साथ हैं। उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर पुराने वीडियो इस तरह से वायरल कर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य शिवकुमार कक्का ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जिस तरह से हुआ है, उसके बाद दो दिन उनको काफी कुछ झेलना पड़ा जिसके लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए माफी भी मांगी लेकिन अब उनके पास फोटो व वीडियो आ चुके है। इनसे यह साफ पता चलेगा कि आखिर देशद्रोही कौन है। किस-किस ने इस तरह की साजिश रची, उन सभी का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही शिवकुमार कक्का ने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, इंटरनेट सब कुछ बंद कर दिया है, ऐसा नहीं करना चाहिए।

कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता: अमित शाह

किसान आंदोलन को लेकर छिड़े घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए पलटवार करते हुए कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता। एकजुट होकर प्रगति की ओर चलेंगे। कोई भी दुष्प्रचार भारत को ऊंचाइयों तक जाने से नहीं रोक सकता। गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के ट्वीट पर लिखी हैं। उन्होंने हैशटैग का भी जिक्र किया है #IndiaAgainstPropaganda, #IndiaTogether।

आपको बता दे, कृषि कानूनों को लेकर पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने टिप्पणी की है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। पॉप स्टार रिहाना ने अपने ट्विटर पर किसान आंदोलन पर लिखा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? वहीं पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग ने कहा था कि हम भारत में किसानों के प्रदर्शन में एकजुटता से खड़े हैं। रिहाना के ट्वीट के बाद कंगना रनौत, करण जौहर, सचिन तेंदुलकर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने देश की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। इन्होने इंडियाटुगेदर हैशटैग के साथ केंद्र सरकार का समर्थन किया है। साथ ही विदेशी हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देने को प्रोपेगेंडा बताया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार किसानों की समस्या का समाधान कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर