Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निकिता तोमर मर्डर केस में हुई तीसरी गिरफ्तारी, तौसीफ को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद के निकिता तोमर मर्डर केस में तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्य आरोपी तौसीफ को देसी कट्टा मुहैय्या कराने वाला अपराधी अजरु को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 10:02:14

निकिता तोमर मर्डर केस में हुई तीसरी गिरफ्तारी, तौसीफ को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद के निकिता तोमर मर्डर केस में तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्य आरोपी तौसीफ को देसी कट्टा मुहैय्या कराने वाला अपराधी अजरु को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दर्जनों जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। फरीदाबाद के पुलिस पीआरओ सूबे सिंह ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त देसी पिस्तौल को देने वाले शख्स अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उस आई-20 कार को जब्त कर लिया गया है, जिससे अपराधी आए थे और निकिता तोमर को अगवा करने की नाकाम कोशिश की थी।

आपको बता दें कि निकिता तोमर को दिन-दहाड़े बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया गया था। लड़की अपने कॉलेज से पेपर देकर आ रही थी। पहले उसे किडनैप करने की कोशिश की और जब वो गाड़ी के अंदर नहीं बैठी तो उसे मार दिया गया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी को नूंह में अपने मामा के दोस्त से कुछ दिनों पहले ही ये हथियार मिला था। जिससे उसने हत्या को अंजाम दिया।
घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को अभी तक आरोपी तौसीफ का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद तौसीफ ने अपना फोन तोड़कर कहीं फेक दिया है। अब एसआईटी की टीम तौसीफ को लेकर उस जगह पर गई है, जहां उसने फोन को फेंकने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि निकिता के मोबाइल को भी परिवार से लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो तौसीफ का कहना है कि वो निकिता को बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। निकिता ने जिस प्राइवेट स्कूल में पांचवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की, उसी स्कूल में आरोपी तौशीफ भी पढ़ता था। वह, यहां हॉस्टल में रहता था। इसी दौरान वह निकिता से एकतरफा प्यार करने लगा। वह निकिता का प्यार पाने के लिए उसे बार-बार परेशान भी किया करता था। आरोपों को सही मानें तो उसने 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया था। उसके खिलाफ बल्लभगढ़ थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इस समय निकिता नाबालिग थी। तौशीफ और उसके परिवार वालों ने माफी मांग ली, जिसके बाद निकिता के पिता ने मुकदमा वापस ले लिया। हालांकि, तौशीफ का एकतरफा प्यार खत्म नहीं हुआ। तौसीफ ने बताया कि निकिता ने शादी के लिए इनकार कर दिया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका