न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निकिता मर्डर केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी तौसीफ और रेहान

कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया। साथ ही हथियार देने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 4:43:33

निकिता मर्डर केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी तौसीफ और रेहान

फरीदाबाद के निकिता तोमर मर्डर केस में तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्य आरोपी तौसीफ को देसी कट्टा मुहैय्या कराने वाला अपराधी अजरु को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दर्जनों जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, निकिता मर्डर केस में दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान की आज कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया। साथ ही हथियार देने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने निकिता तोमर के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश में अब लव जिहाद के चलते किसी बेटी की हत्या नहीं होने देंगे। सूरजपाल अम्मू ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चला कर दोषियों को फांसी दी जाए, नहीं तो करनी सेना खून का बदला खून से लेना जानती है।

करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली से 20 किलोमीटर दूर फरीदाबाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं पहुंचे, जबकि वह हाथरस जा सकते हैं। सूरजपाल ने कहा कि करणी सेना कानून में विश्वास रखती है, लेकिन कानून न्याय नहीं दिला सकता तो फिर करणी सेना खुद न्याय करने को भी तैयार है।

वहीं, अग्रवाल कॉलेज के बाहर बीकॉम फाइनल की छात्रा निकिता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठे एबीवीपी के छात्र -छात्राओं के साथ पुलिस ने बर्बरता की और बलपूर्वक टेंट उखाड़ फेंका। कॉलेज के गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे ठंड में एबीवीपी के छात्र -छात्राओं ने पूरी रात गुजारी। छात्रों की मांग है कि बेटियों की सुरक्षा की गारंटी पुलिस और कॉलेज प्रशासन लिखित में दे, क्योकि कॉलेज से निकलते समय निकिता की हत्या हुई थी। छात्रा कंचन डागर ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक हमारा धरना जारी रहेगा।

आपको बता दें कि निकिता तोमर को दिन-दहाड़े बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया गया था। लड़की अपने कॉलेज से पेपर देकर आ रही थी। पहले उसे किडनैप करने की कोशिश की और जब वो गाड़ी के अंदर नहीं बैठी तो उसे मार दिया गया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी को नूंह में अपने मामा के दोस्त से कुछ दिनों पहले ही ये हथियार मिला था। जिससे उसने हत्या को अंजाम दिया।

घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को अभी तक आरोपी तौसीफ का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद तौसीफ ने अपना फोन तोड़कर कहीं फेक दिया है। अब एसआईटी की टीम तौसीफ को लेकर उस जगह पर गई है, जहां उसने फोन को फेंकने का दावा किया है।

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि निकिता के मोबाइल को भी परिवार से लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो तौसीफ का कहना है कि वो निकिता को बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। निकिता ने जिस प्राइवेट स्कूल में पांचवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की, उसी स्कूल में आरोपी तौशीफ भी पढ़ता था। वह, यहां हॉस्टल में रहता था। इसी दौरान वह निकिता से एकतरफा प्यार करने लगा। वह निकिता का प्यार पाने के लिए उसे बार-बार परेशान भी किया करता था। आरोपों को सही मानें तो उसने 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया था। उसके खिलाफ बल्लभगढ़ थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इस समय निकिता नाबालिग थी। तौशीफ और उसके परिवार वालों ने माफी मांग ली, जिसके बाद निकिता के पिता ने मुकदमा वापस ले लिया। हालांकि, तौशीफ का एकतरफा प्यार खत्म नहीं हुआ। तौसीफ ने बताया कि निकिता ने शादी के लिए इनकार कर दिया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल