न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बाइक चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे, 6 गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद

राजस्थान के अलवर से पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं जिसमें में वे चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते में बेचते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 1:45:13

राजस्थान : बाइक चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे, 6 गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद

वाहन चोरी करने वाले गिरोह प्रदेश में बहुत सक्रिय हैं। ऐसे ही एक गिरोह का राजस्थान के अलवर से पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं जिसमें में वे चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते में बेचते थे। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने इस गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया और 25 बाइक बरामद की। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों, पार्कों और घराें के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें चाेरी करते थे और बाद में उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचे देते थे। पकड़े गए बदमाशों ने अलवर शहर के कई इलाकों से मोटरसाइकिलें चाेरी की वारदातें स्वीकार की हैं। इनसे चुराई गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों के नाम 20 वर्षीय शकील, 28 वर्षीय चव्वन हुसैन, 20 वर्षीय बागी उर्फ दिलबाग सिंह रायसिख, 46 वर्षीय हरमेश उर्फ मिच्चू रायसिख, 36 वर्षीय याकूब खां व 18 वर्षीय यशवेंद्र शामिल हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में वाहन चाेरी की वारदातों की रोकथाम के लिए एएसपी मुख्यालय शिवलाल बैरवा व सीओ सिटी विकास सांगवान के नेतृत्व में शिवाजी पार्क थाना पुलिस, एनईबी व लक्ष्मणगढ़ डीएसटी की संयुक्त टीम गठित की गई थी। दो नवंबर काे नाकाबंदी के दाैरान टीम ने एक बिना नंबर की बाइक पर सवार 3 संदिग्ध युवकों काे चैकिंग के लिए राेका और उनसे बाइक के कागजात मांगे।

उन्होंने काेई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस अाराेपी शकील पुत्र नवाब खां निवासी चिलवाड़ा थाना गाेपालगढ़, चव्वन हुसैन पुत्र दीनू खां निवासी सहसन थाना जुरहरा व बागी उर्फ दिलबाग सिंह पुत्र वीर सिंह रायसिख निवासी फुटाकी थाना सीकरी काे हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ में इन्होंने उक्त बाइक 27 अक्टूबर काे तिजारा फाटक स्थित कैनरा बैंक के पास चाेरी करने की बात कबूल की।

बदमाशों ने बताया कि वे अलवर शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक चाेरी कर भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के सहसन गांव में बेच देते थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने सहसन में दबिश देकर गिरोह के हरमेश उर्फ मिच्चू पुत्र सूरत सिंह रायसिख, यशवेंद्र सिंह पुत्र बाेडसिंह रायसिख व याकूब पुत्र दीन खां काे गिरफ्तार कर लिया।

तीनों सहसन के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने जयपुर ग्रामीण, हरियाणा व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलाें से भी बाइक चाेरी की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों का संबंधित थानाें से आपराधिक रिकॉर्ड एकत्र करने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत