न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दुल्हनों ने शादी के बाद किया ऐसा कारनामा, उड़े ससुराल वालों के होश, पुलिस भी रह गई दंग

राजस्थान के भरतपुर से 13 नवंबर की देर रात दो दुल्हन ससुराल के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Nov 2019 7:25:50

दो दुल्हनों ने शादी के बाद किया ऐसा कारनामा, उड़े ससुराल वालों के होश, पुलिस भी रह गई दंग

राजस्थान के भरतपुर से 13 नवंबर की देर रात दो दुल्हन ससुराल के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। यह पूरा मामला चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव हथैनी का है। 8 नवंबर 2019 को दो सगे भाई नाहर सिंह और रमेश सिंह की शादी दो सगी बहनों सीमा और शिवानी के साथ हुई थी मगर शादी के महज 5 दिन बाद ही दोनों दुल्हनें, परिजनों को नशीला पदार्थ खाने में खिलाकर बेहोश कर घर में रखे सभी सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गईं थी। दूसरे दिन सुबह होने पर घटना का पता चला, तब परिवार के सभी बेहोश लोगों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद लुटेरी दुल्हनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना के 9 दिन बाद लुटेरी दुल्हनों में से एक दुल्हन और उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। फरार हुई लुटेरों दुल्हनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी जिसने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के कई शहरों में दबिश दी, तब जाकर इनको गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, शादी कराने के बदले गैंग के मुखिया ने लड़कों के पिता अमर सिंह से 2 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। लूटे गए सोने के जेवरातों की कीमत करीब 6 लाख रुपये और नकदी 2 लाख दस हजार रुपये थी जिसे लेकर लुटेरी दुल्हनें फरार हो गई थी।

fake marriage,gang,arrest,bharatpur,luteri dulhan,crime,crime news in hindi

पुलिस गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि दोनों दुल्हन आपस में बहन नहीं बल्कि गैंग की सदस्य हैं शादी के समय अपना नाम बताने वाली दुल्हन सीमा का वास्तविक नाम अंजलि है और दूसरी दुल्हन शिवानी का वास्तविक नाम भावना है। यह पहले से ही शादीशुदा हैं। शादी में दुल्हनों की भाभी बनने वाली महिला का नाम कमला देवी है, वह भी गैंग की सदस्य है। यह गैंग में रहकर कुंवारे लड़कों के साथ झूठी शादी कर उनका माल लूटकर फरार हो जाती हैं। इस गैंग में सात सदस्य हैं जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। सिर्फ अभी दो महिला ही पुलिस के हाथ लगी हैं। फिलहाल ये लोग उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं जो पुलिस की दबिश के बाद अपने घरों के ताले लगाकर मौके से सभी सदस्य फरार हो गए। पुलिस की टीम फरार हुए गैंग के सभी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और लूटे गए माल और नकदी को बरामद करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह गैंग उन लोगों को अपना शिकार बनाती है जिनकी शादी नहीं हो रही होती है और उम्र भी काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे लोग शादी की चाह में इस गैंग के झांसे में आ जाते है। और उनके द्वारा बताई गई लड़कियों से शादी कर लेते हैं। बाद में शादी के कुछ दिन बाद ही मौका देखकर वे दुल्हनें परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उनको बेहोश कर देती हैं और घर में रखे सभी सोने के जेवरात और नकदी को लेकर फरार हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत