न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : फेसबुक पर बना डाला एसपी का ही फर्जी अकाउंट, पत्नी के साथ लगाया कवर फोटो, मांगे कई लोगों से पैसे

पाली में फेसबुक पर एसपी का ही फर्जी अकाउंट बना डाला और मदद के नाम पर लोगों से पैसे मांगे गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 4:58:28

पाली : फेसबुक पर बना डाला एसपी का ही फर्जी अकाउंट, पत्नी के साथ लगाया कवर फोटो, मांगे कई लोगों से पैसे

वर्तमान समय में ठगी के कई अनोखे मामले देखने को मिलते हैं जो कि अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पाली में जहां फेसबुक पर एसपी का ही फर्जी अकाउंट बना डाला और मदद के नाम पर लोगों से पैसे मांगे गए। पाली एसपी राहुल कोटोकी खुद इसके शिकार हो गए। किसी ने फेसबुक पर उनकी फर्जी आईडी बनाकर मदद के नाम पर रिश्तेदारों व मित्रों से पैसों की मांग तक कर दी। इस मामले को लेकर खुद एसपी कोटोकी की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

कोतवाली थानाधिकारी गौतम जैन ने बताया कि एसपी राहुल कोटोकी ने रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फेसबुक वाल से उनका फोटो लेकर उनके नाम से नया फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इसके बाद आरोपी मैसेंजर के माध्यम से उनके रिश्तेदारों व मित्रों को मैसेज भेजकर पैसों के लिए मदद करने को कहा। थानाधिकारी ने बताया कि एसपी कोटोकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वर्दी में लगाया एसपी कोटोकी का फोटो, पत्नी के साथ कवर फोटो भी लगाया

साइबर ठग ने एसपी कोटोकी के परिचितों को गुमराह करने के लिए प्रोफाइल फोटो में एसपी कोटोकी का वर्दी में फोटो लगाया, जबकि फेसबुक के कवर फोटो में उनकी पत्नी के साथ फोटो लगाया, ताकि उनके परिचित उस फर्जी अकाउंट को एसपी राहुल कोटोकी का ही अकाउंट समझे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, थानाधिकारी जैन करेंगे जांच

एसपी कोटोकी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने यह मामला भादंसं। की धारा 420, 419, 66 व अाईटी एक्ट में दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी गौतम जैन कर रहे हैं।

दोस्त ने एसपी को फोन कर बताया, तब हुआ खुलासा

आरोपी ने एसपी कोटोकी की फर्जी आईडी बनाने के बाद मैसेंजर से उनके कई रिश्तेदारों व मित्रों को मैसेज भेजकर अस्पताल में भर्ती बताकर इलाज के नाम पर अकाउंट में पैसे डालने का आग्रह किया। ये मैसेज उनके एक मित्र को मिला और उसमें 20 हजार रुपए खाते में डालने की बात कही तो उनके मित्र ने तत्काल एसपी कोटोकी को फोन लगाया और उन्हें मिले मैसेज के बारे में पूछा।

एसपी कोटोकी ने मित्र को बताया कि वे स्वस्थ हैं और शायद किसी ने उनका फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास कर रहा है। इसके बाद एसपी कोटोकी ने पता किया तो उन्हें भी उनके नाम से फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत