न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसबुक ने बंद किए 58 करोड़ से अधिक अकाउंट, 3 करोड़ 40 लाख आपत्तिजनक पोस्ट भी किए डिलीट

मंगलवार को सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि 2018 के पहले तीन महीनों में फेसबुक ने तकरीबन 58.3 करोड़ से अधिक ऐसे फर्जी अकाउंट को बंद किया है जो कि सेक्स और हेट स्पीच को बढ़ावा देते थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 12:59:39

फेसबुक ने बंद किए 58 करोड़ से अधिक अकाउंट, 3 करोड़ 40 लाख आपत्तिजनक पोस्ट भी किए डिलीट

फेसबुक को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लगभग हर तरह की बहस होती है। मंगलवार को सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि 2018 के पहले तीन महीनों में फेसबुक ने तकरीबन 58.3 करोड़ से अधिक ऐसे फर्जी अकाउंट को बंद किया है जो कि सेक्स और हेट स्पीच को बढ़ावा देते थे। इन अकाउंट्स को बंद करने के लिए फेसबुक लंबे समय से काम कर रहा था, जिससे वो अपने बिजनेस करने के तरीके को ज्यादा पारदर्शी बना सके। कैंब्रिज ऐनालिटिका डेटा प्रिवेसी स्कैंडल के बाद पारदर्शिता को लेकर एक रिपोर्ट में फेसबुक ने अपने 'कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स' के तहत ऐसे कॉन्टेंट के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। फेसबुक ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से टेक्नॉलजी की मदद से करीब 3 करोड़ 40 लाख पोस्ट्स (ग्राफिक वॉइलेंस) पर कार्रवाई की गई। अक्टूबर-दिसंबर 2017 की तरह ही 2018 के पहले तीन महीनों में भी इस तरह की पोस्ट्स की संख्या करीब 21 मिलियन रही।

मार्क जुकरबर्ग ने लिखा पोस्ट

इस बात की जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी एक पोस्ट के जरिए दी। फेसबुक ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और टेक्नॉलजी की मदद से करीब ग्राफिक वॉइलेंस वाली पोस्ट को डिलीट किया गया है। फेसबुक ने खुद 38 फीसदी कन्टेंट को ही पहचाना, जबकि बाकी सबकी शिकायत फेसबुक यूजर्स द्वारा की गई थी।

200 ऐप्स पर भी गिरी गाज

इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद 200 से अधिक ऐप्स के लिंक को हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि यह ऐप्स यूजर्स के निजी डाटा का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे। फेसबुक के प्रोडक्ट पार्टनरशिप वाईस प्रेसिडेंट इमी आर्कबोंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और हमारे एक्सपर्ट्स इन ऐप्स की जांच कर रहे हैं।

बिना किसी अलर्ट के किया डिलीट

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक ने करीब 19 लाख ऐसी पोस्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की जो आतंकी विचारों को बढ़ावा देने वाली थी। कंपनी के मुताबिक, इन सबको बिना किसी अलर्ट के डिलीट कर दिया गया जिसका श्रेय कंपनी ने बेहतर हुई फोटो डिटेक्शन टेक्नोलॉजी को दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत