न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या उद्धव ठाकरे से नाराज है शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत!, फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। लेकिन इस मंत्रिमंडल के विस्तार से शिवसेना सांसद संजय राउत खुश नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jan 2020 2:23:22

क्या उद्धव ठाकरे से नाराज है शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत!, फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। लेकिन इस मंत्रिमंडल के विस्तार से शिवसेना सांसद संजय राउत खुश नहीं है। दरअसल, संजय राउत की नाराजगी इस बात से है कि उनके भाई सुनील राउत को उद्धव मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। जिसकी वजह से जिस दिन राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही उस वक्त संजय राउत मौजूद नहीं थे।

दरअसल, शिवसेना ने तीन निर्दलियों को मौका दिया, जिसके बाद संजय के नाराज होने की खबर सामने आई। सुनील राउत के भी विधायकी से इस्तीफे की खबर चर्चा में रही, लेकिन संजय राउत सामने आए और उन्होंने कहा कि हम लोग देने वाले हैं, मांगने वाले नहीं। पार्टी के लिए काम करते हैं, पद के लिए नहीं। सुनील राउत पक्का शिवसैनिक है। महाराष्ट्र में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनी इसका हमें गर्व है।

maharashtra,sanjay raut,uddhav thackeray,news,news in hindi

हालाकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आवाश्यक कार्य की वजह से वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। संजय राउत के इस बयान के बाद मामला ठंडा पड़ा।

लेकिन नए साल पर संजय राउत के फेसबुक पोस्ट से फिर कयास लगने लगा कि सबकुछ सही नहीं है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमेशा ऐसे व्यक्ति को संभाल के रखिए जिसने आप को ये तीन भेंट दी हो साथ,समय और समर्पण। ये बात अलग है कि जब इस विषय पर बवाल उठ खड़ा हुआ तो उन्होंने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया। राउत के इस पोस्ट को शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ इशारा के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि उद्धव को मुख्यमंत्री बनाने में भले ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की भूमिका अहम थी, लेकिन संजय राउत विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दिन से उद्धव के मुख्यमंत्री बनने तक उनका पक्ष लोगों के सामने रखते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत