न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Facebook में नया बग, 68 लाख यूजर्स का डेटा हुआ लीक

कंपनी एक बार फिर ऐसे ही मामले में फंस गई है जिसमें एक प्राइवेसी बग आने के कारण 68 लाख यूजर्स का डेटा अपने आप लोगों के सामने आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 10:05:29

Facebook में नया बग, 68 लाख यूजर्स का डेटा हुआ लीक

पिछले कुछ समय से फेसबुक अपने यूजर्स के डेटा लीक मामले से जूझ रही है। कंपनी एक बार फिर ऐसे ही मामले में फंस गई है जिसमें एक प्राइवेसी बग आने के कारण 68 लाख यूजर्स का डेटा अपने आप लोगों के सामने आ गया। फेसबुक ने इसको लेकर शुक्रवार को माफी मांग ली है। फेसबुक ने कहा इस बग से थर्ड पार्टी एप्लीकेशन्स के जरिए 12 दिन के भीतर 68 लाख लोगों के अकाउंट प्रभावित हुए हैं। इस बग ने करीब 1,500 ऐप्स को 12 दिनों के लिए (25 सितंबर तक) यूजर्स की निज़ी तस्वीरों का ऐक्सेस दे दिया।

फेसबुक का कहना है कि थर्ड पार्टी एप को उपभोक्ताओं के फोटो तक पहुंचने की अनुमति देने के दौरान यह चूक 13 सितंबर से 25 सितंबर के बीच हुई होगी। फेसबुक ने इस मामले पर कहा, 'हमें खेद है कि ऐसा हुआ।'

डायरेक्टर ऑफ इंजीनियरिंग टॉमर बार ने एक संदेश में डेवेलपर्स से कहा, "जब कोई व्यक्ति फेसबुक पर अपने फोटो तक पहुंच के लिये किसी एप को अनुमति देता है तो हम अक्सर ऐसे एप्स को लोगों द्वारा उनकी टाइमलाइन पर साझा किये गए फोटो तक पहुंचने की अनुमति दे देते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस केस में बग ने डेवेलपर्स को ऐसे फोटो तक पहुंचने की अनुमति दे दी थी जिन्हें लोगों ने मार्केट प्लेस या फेसबुक स्टोरीज पर साझा किया था।" सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि जिन यूजर्स की फोटोज़ लेटेस्ट बग से प्रभावित हुईं हैं, उन्हें फेसबुक के जरिए नोटिफाई किया जाएगा। इस अलर्ट से यूजर्स को एक लिंक पर डायरेक्ट किया जाएगा जहां यूजर्स यह देख पाएंगे कि क्या उन्होंने ऐसे किसी ऐप्स को इस्तेमाल किया है जो बग के जरिए प्राइवेट फोटोज़ को ऐक्सेस करने में सफल रहा।

बता दें कि इसके पहले करीब 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स के प्रोफाइल का डेटा लीक हो गया था। डेटा हैंडलिंग एजेंसी 'कैंब्रिज एनालिटिका' पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स के प्रोफाइल्स से जानकारियां एकत्र कर चुनावों को प्रभावित किया।

इस मामले के उजागर होने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका की जांच कर रही है। वहीं बीजेपी-कांग्रेस ने एक दूसरे पर कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने का आरोप लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी