न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

FaceApp का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, रहे सावधान

बीते कुछ दिनों में FaceApp पूरी तरह से वायरल हो चुका है। फेसऐप बुढ़ापे वाले फिल्टर की वजह से ज्यादा चर्चा में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jul 2019 7:29:49

FaceApp का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, रहे सावधान

बीते कुछ दिनों में FaceApp पूरी तरह से वायरल हो चुका है। फेसऐप बुढ़ापे वाले फिल्टर की वजह से ज्यादा चर्चा में है। ये ऐप फोटो एडिट करने के लिए न्युरल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। सेलिब्रिटी हो या आम आदमी सभी इसका इस्तेमाल करते हुए अपनी बुढ़ापे वाली तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। फेसऐप की इस बढ़ती पॉपुलेरिटी की वजह से कुछ लोग ऐप की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि इस ऐप को इस्तेमाल करने की शर्तें प्राइवेसी के लिए बेहद ही गंभीर खतरा हैं। FaceApp गूगल प्ले स्टोर से लेकर ऐपल ऐप स्टोर में फ्री कैटिगरी में नंबर-1 पर बना हुआ है। करोड़ों बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी रेटिंग भी 4.5 है। ये न सिर्फ एक देश में ट्रेंड कर रहा है, बल्कि दुनिया भर के 121 मुल्कों में नंबर-1 पर बना हुआ है।

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए जो भी फोटो इस्तेमाल किए जाते हैं वह सीधे फेसऐप के क्लाउड पर स्टोर होते हैं। रूस से जुड़े हुए फेसऐप का कहना है कि वह सिर्फ उन्हीं फोटो को काउल्ड पर लेता है जो कि फिल्टर के लिए अपलोड किए जाते हैं, इसके अलावा वह फोन में मौजूद दूसरे फोटो को काउल्ड पर प्रोसेस नहीं करता।

FaceApp के टर्म्स और कंडीशन्स के बारे में बात करे तो इसकी पॉलिसी ये साफ कहती है कि यूजर की फोटोज और डेटा कंपनी के पास रहेगी और इसे विज्ञापन के लिए नहीं बेचा जाएगा। हालांकि यहां ये भी कहा गया है कि अगर इस ग्रुप की कंपनी को इसकी जरूरत पड़े तो वो यूजर का डेटा यूज कर सकती है। FaceApp एक रशियन ऐप है और इसके फाउंडर ने कहा है कि इससे यूजर्स को प्राइवेसी का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा है कि कंपनी यूजर डेटा किसी थर्ड पार्टी को सेल नहीं करती है। अगर यूजर चाहें तो फेस ऐप से अपना डेटा डिलीट भी करा सकते हैं।

इससे साफ़ होता है कि जो भी तस्वीर ऐप के जरिए बनाई जा रही हैं वह बिजनेस के नजरिए से भविष्य में कंपनी इस्तेमाल कर सकती है। फेसऐप ने शर्त में साफ लिखा है, 'आप जो भी कंटेट हमारी सर्विस के साथ इस्तेमाल करते हैं वह पूरी तरह से पब्लिक है और उसकी लोकेशन भी पब्लिक रहेगी।'

FaceApp से अपना डेटा कैसे डिलीट कराएं?

अगर आपको लगता है कि FaceApp से आपको अपना डेटा डिलीट कराना चाहिए तो आप ये भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस ऐप की सेटिंग्स में जाना है। यहां सपोर्ट का ऑप्शन है। इसके बाद Report a bug पर क्लिक करें। यहां आप सबजेक्ट लाइन में Privacy लिख कर अपनी क्वेरी सेंड कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका