मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी में सर्व किया गया बासी नाश्ता, यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

By: Pinki Tue, 07 Jan 2020 5:33:05

मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी में सर्व किया गया बासी नाश्ता, यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

ट्रेन में सफर की दौरन अक्सर बासा खाना मिलने की मामला पहले भी कई बार उठ चुका है। वही हाल ही एक ताजा मामला मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से सामने आया है। इस ट्रेन पर यात्रा कर रहे लोगों के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें सुबह नाश्ते में एक्सपायर हो चुका ब्रेड और बटर मिला। इस बासी नाश्ते को खाकर यात्रियों की तबीयत खराब होने लगी। यहां तक कि कई यात्री उल्टियां करने लगे। रेलवे अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि आईआरसीटीसी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और कॉन्ट्रैक्टर को कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस दे दिया गया है।' तबीयत खराब होने के बाद सूरत स्टेशन पर डॉक्टरों ने यात्रियों का इलाज किया।

एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर किए जिसमें ब्रेड में फंगस लगा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने जानबूझकर यह लापरवाही की और एक्सपायर हो चुका खाना सर्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com