न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : 3 वर्ष की बच्ची के क़त्ल की दिल दहला देने वाली कहानी, वजह कर देगी परेशान

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव दतौली में एक 3 वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। जब इसके पीछे का पूरा खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 5:15:33

उत्तर प्रदेश : 3 वर्ष की बच्ची के क़त्ल की दिल दहला देने वाली कहानी, वजह कर देगी परेशान

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपसी रंजिश या अनबन का खामियाजा अपनों को भुगतना पड़ता हैं। वर्तमान समय में इंसान संयम खोने लगा हैं और यह अनबन कब अपराध का रूप ले लेती हैं कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ आगरा के एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव दतौली में जहां एक 3 वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। जब इसके पीछे का पूरा खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए। दतौली निवासी गल्ला व्यवसायी की तीन वर्षीय मासूम को सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव की ही एक युवती खिलाने के बहाने ले गई। प्रेमी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोनों ने मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर प्रेमी-प्रेमिका सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का चौबीस घंटे में ही खुलासा कर दिया है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि गांव दतौली निवासी हृदेश कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की तीन वर्षीय पुत्री किंजल गुप्ता को खिलाने के बहाने से गांव की ही एक युवती अपने साथ सोमवार की सुबह नौ बजे लेकर गई। इसके बाद बच्ची लापता हो गई। किंजल का शव पुलिस ने रात करीब 12 बजे गांव में ही स्थित एक खंडहर से बोरे में लिपटा हुआ बरामद कर लिया था।

news,latest news,uttar pradesh news,etah police,three year old girl murder,crime news

एसएसपी ने बताया है कि काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो हृदेश ने अपहरण का मुकदमा सोमवार दोपहर बाद दर्ज कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी सहित थाना बागवाला, स्वॉट टीम, दोनों एएसपी और तीन सीओ को मासूम बच्ची की तलाश में लगाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्ची को ले जाने वाली युवती और गांव के ही अमन ठाकुर पुत्र शिव प्रताप के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका हृदेश को पता था। युवती के परिजनों को लग रहा था कि हृदेश बेटी की बदनामी कर रहा है, इसी बात से वह नाराज थे। एक सप्ताह पहले हृदेश ने अमन को मोहल्ले में आने पर बेइज्जत भी किया था और आगे से न आने की हिदायत दी थी। तभी से प्रेमी प्रेमिका सहित सभी ने हृदेश को सबक सिखाने की ने ठान ली थी।

वारदात में युवती के पिता कालीचरन, चाचा करू उर्फ पूरन और बुद्धपाल पुत्रगण द्वारिका प्रसाद भी शामिल हो गए। युवती हिरासत में ली गई तो उसने पहले गुमराह किया लेकिन बाद में प्रेमी के साथ मिलकर पिता और चाचाओं द्वारा बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिकाओं सहित पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपी युवती के चाचा करू उर्फ पूरन सिंह और बुद्धपाल ने वर्ष 1997 में गांव के ही नवी शेर की हत्या कर दी थी। इस आरोप में दोनों को वर्ष 2002 में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। अपील पर वह जमानत पर हैं। वहीं नवी शेर की हत्या करने के बाद दोनों ने गांव छोड़ दिया था और वर्तमान में दोनों थाना व कस्बा सिढ़पुरा जिला कासगंज में रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका