न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मूकबधिरों के लिए होगी विश्वविद्यालय की स्थापना - वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जो परिवार और प्रदेश स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देता है वही अपना सम्पूर्ण विकास कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 6:02:51

मूकबधिरों के लिए होगी विश्वविद्यालय की स्थापना - वसुन्धरा राजे

जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जो परिवार और प्रदेश स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देता है वही अपना सम्पूर्ण विकास कर सकता है। इसी सोच पर काम करते हुए राज्य सरकार मूकबधिरों के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना पर विचार कर रही है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

श्रीमती राजे बुधवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के सुश्रुत सभागार में मूकबधिर बच्चों के लिए लगाए गए कॉकलियर इम्प्लांट जांच शिविर में लाभांवित एवं उनके परिजनों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 25 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता से 489 बच्चों का कॉकलियर इम्प्लांट किया जा चुका है, जिसके बाद इन बच्चों और इनके परिवारों की जिंदगी बदल गई है।

silent deaf,school,rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का एक-एक बच्चा हमारे लिए अनमोल है, जो भविष्य में प्रदेश के विकास में भागीदारी बनेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद अब कोटा, बीकानेर और अन्य शहरों में भी कॉकलियर इम्प्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी ताकि अधिक से अधिक मूक बधिर बच्चे सामान्य जीवन जी सके और अपने तथा अपने परिवार के सपनों को पूरा कर सके।

श्रीमती राजे ने कहा कि कॉकलियर इम्प्लांट के ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों में 8 से 9 लाख रुपये तक का खर्च आता था जो हर परिवार के लिए संभव नहीं हो पाता था। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई समस्या होने के कारण हमने कॉकलयर इम्प्लांट के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिये जाने का निर्णय लिया।

silent deaf,school,rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कॉकलियर इम्प्लांट के लाभान्वित बच्चों से भी मुलाकात की और उनकी विभिन्न प्रस्तुतियां देखकर सराहना की। उन्होंने इन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ, चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री आनन्द कुमार, सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस मीणा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएस अग्रवाल, कॉकलियर इम्प्लांट के लाभांवित बच्चे तथा उनके परिजनों सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन