न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी नवीद जट्ट मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना ने पत्रकार शुजात बुखारी के हत्‍या में शामिल एक और आतंकी नावीद जट्ट को मार गिराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 1:43:36

जम्मू-कश्मीर: पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी नवीद जट्ट मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना ने पत्रकार शुजात बुखारी के हत्‍या में शामिल एक और आतंकी नावीद जट्ट को मार गिराया है। नावीद जट्ट आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर है। इसके अलावा एक और आतंकी को भी ढेर किया गया है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दो-तीन आतंकी छुपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकियों के जिन दो घरों में छुपे होने की आशंका थी, उन्हें सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों बड़गाम के कठपोरा इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एहतियाती तौर पर प्रशासन ने बड़गाम में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के तीन जवान भी जख्मी हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बता दें कि पिछले दिनों अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों ने पत्रकार शुजात बुखारी की हत्‍या में शामिल एक आतंकी को मार गिराया था। जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने इस आतंकी की पहचान आजाद अहमद मलिक उर्फ आजाद डाडा के रूप में की थी।

सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में नवीद जट्ट भी शामिल है। हालांकि, अभी नवीद जट्ट के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें, श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार एवं 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी और उनके पीएसओ की जून महीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने शुजात बुखारी के कार्यालय के बाहर ही उनपर हमला कर दिया था। हमला उस समय हुआ जब वह अपने दफ्तर से इफ्तार पार्टी के लिए निकल रहे थे। शुजात बुखारी की हत्या पर काफी बवाल हुआ था। शुजात बुखारी को साल 2000 में उन पर हुए हमले के बाद सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। शुजात बुखारी की हत्या के बाद नवीद कई बार नजर आया था, लेकिन सुरक्षाबल उसे पकड़ने में नाकाम रहे थे। एक बार वह श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में भी घिर गया था, लेकिन वह वहां से भी बच निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, इस नवीद जट्ट के होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

बता दें कि पिछले दिनों अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में भी सुरक्षा बलों ने पत्रकार शुजात बुखारी की हत्‍या में शामिल एक आतंकी को मार गिराया था। जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने इस आतंकी की पहचान आजाद अहमद मलिक उर्फ आजाद डाडा के रूप में की थी।

वहीं जम्‍मू और कश्‍मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलगाम के रेडवानी इलाके में आधी रात को शुरू हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंस गए थे। एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ यह साझा अभियान शुरू किया था।

सोमवार देर रात करीब 2 बजे रेडवानी गांव के इस इलाके के एक मकान में छुपे आतंकियों ने तलाशी दल पर गोलियां चलाई थीं। सुरक्षाबलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। देर रात शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह 9 बजे तक चली।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तलाशी दल के एक जवान और सीआरपीएफ के एक अफसर समेत तीन जवान घायल हुए। इस गोलीबारी में सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जवान को तत्काल सेना के 92 बेस अस्पताल में लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। शहीद जवान प्रकाश जाधव कर्नाटक का रहने वाला था। वहीं, इस मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ के दोनों जवानों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कुलगाम में मारे गए दोनों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से था। पुलिस ने एक बयान में बताया कि कुलगाम में मारे गए आतंकियों की पहचान एजाज़ अहमद मकरू और वारिस अहमद मालिक के तौर पर हुई है। एजाज के बारे में पुलिस ने बताया कि वह लश्कर कमांडर पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट्ट का करीबी साथी था और यह दोनो बड़े आतंकी वारदातों में वांटेड थे।

वहीं, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। शव बरामद होने के बाद आतंकी की पहचान अंसारुल गज़्वातुल हिन्द के मुखिया ज़ाकिर मूसा के डिप्टी कमांडर शाकिर हस्सान के रूप में हुई। शाकिर 2015 से घाटी में सक्रिय था। वह त्राल का ही रहने वाला था। दोनों मुठभेड़ स्थलों से आतंकियों की बंदूक के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
राहुल गांधी पर BJP का नया हमला, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव की चर्चा तेज
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड