न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरा हुआ पुलवामा हमले का बदला, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद भट्ट

इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का बदला भारत ने ले लिया है। इस हमले के चार महीने बाद आज अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद भट्ट को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 June 2019 2:35:28

पूरा हुआ पुलवामा हमले का बदला, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद भट्ट

इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का बदला भारत ने ले लिया है। इस हमले के चार महीने बाद आज अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद भट्ट को मार गिराया। इस मुठभेड़ में भट्ट के अलावा एक आतंकी और मारा गया है। दरअसल दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है।

पुलवामा आतंकी के बाद इनसे जुड़े जिन बड़े नामों को ढेर किया गया है उनमें ये शामिल हैं...

- आदिल अहमद डार
- मुद्सिर खान
- कामरान उर्फ राशिद गाजी
- सज्जाद भट्ट (जिसकी गाड़ी थी)

पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुई थी भट्ट की गाड़ी

बताया जा रहा है कि सज्जाद भट्ट उस गाड़ी का मालिक था जिस गाड़ी में विस्फोट रखकर सीआरपीएफ के काफिल से टकराया गया था। इससे पहले मार्च में त्राल में आतंकी मुदस्सिर और कामरान मारा गया था, जोकि पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड थे। आतंकी मुदस्सिर जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था और उसने पुलवामा हमले की साजिश रची थी।

14 फरवरी को हुआ था पुलवामा हमला

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ की एक बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 18 फरवरी को सुरक्षाबलों ने इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जैश के स्थानीय कमांडर गाजी राशिद उर्फ कामरान को मौत के घाट उतार दिया था। उसने ही पूरी प्लानिंग की थी, इसलिए सुरक्षाबलों ने पहले उसे ही निपटाया। इसके बाद ही भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। कहा गया था कि इसमें 300 से अधिक जैश के आतंकी मारे गए थे। वायुसेना ने मारे गए आतंकियों की संख्या के तो नहीं बल्कि एयरस्ट्राइक के सबूत देश के सामने भी रखे थे। इसके अलावा विंग कमांडर अभिनंदन तो पाकिस्तान के विमान को खदेड़ने उनके घर में ही घुस गए थे।

15 फरवरी को CRPF की तरफ से एक ट्वीट किया गया था। CRPF ने अपने ट्विटर पर लिखा था ‘’ हम भूलेंगे नहीं, हम बख्शेंगे नहीं: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं और उनके परिवार वालों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा।’’

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर