न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : घरेलू विवाद में छह साल के मासूम की क्या गलती, बड़ी मां ने की मुंह दबाकर बच्चे की हत्या

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग टोला विशनपुरा में जहां 30 सितंबर को छह वर्षीय मासूम की हत्या हुई थी और उसके लिए पुलिस ने मासूम की बड़ी मां को ही आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 7:42:47

उत्तरप्रदेश : घरेलू विवाद में छह साल के मासूम की क्या गलती, बड़ी मां ने की मुंह दबाकर बच्चे की हत्या

रिश्तों में विवाद तो होते ही रहते हैं जिसके चलते मनमुटाव की बात सामने आती हैं। लेकिन कई बार ये घरेलू विवाद किसी की जान पर भी बन आते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग टोला विशनपुरा में जहां 30 सितंबर को छह वर्षीय मासूम की हत्या हुई थी और उसके लिए पुलिस ने मासूम की बड़ी मां को ही आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया है। दोनों परिवारों के बीच एक दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रामकोला एसओ केपी सिंह ने बताया कि बीते 30 सितंबर को भठही बुजुर्ग के टोला विशुनपुरा निवासी शारदा चौहान के छह वर्षीय पुत्र राजन का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने रामकोला थाने पर पहुंचकर हंगामा किया था। ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

अगले दिन फिर से परिजनों ने हंगामा किया। एसपी ऑफिस तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। मामले की छानबीन में पता लगा कि शारदा चौहान व उनके भाई नर्वदा चौहान के परिवार के बीच दरवाजे के पास गंदगी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। नर्वदा चौहान की पत्नी अंजू ने डॉयल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर देकर वापस लौट गए। एसओ के अनुसार नर्वदा चौहान की पत्नी अंजू देवी पहले घर चली गई जबकि शारदा चौहान की पत्नी अंजू बाजार में सामान खरीदने लगी। घर जाते समय रास्ते में अंजू ने सरकारी स्कूल के पास राजन को गन्ना चूसते देखा। कुछ देर पहले हुए विवाद के चलते नाराज अंजू देवी ने राजन को जान से मारने की योजना बना ली।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद अंजू देवी वापस स्कूल के पास आई जहां राजन मौजूद था। वहां से राजन को और गन्ना दिलाने की बात कहते हुए बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गई और वहीं मुंह दबाकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भागकर घर आ गई। बाद में जब मासूम का शव मिला तो वह भी परिजनों के साथ हंगामा करने में शामिल हो गई।

घटना की जांच के लिए पुलिस द्वारा परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ चल रही थी कि इसी दौरान कई लोगों का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें आरोपी अंजू देवी के मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल के पास पाया गया। इसी आधार पर अंजू से पुन: पूछताछ हुई तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बुधवार को इसका खुलासा करते हुए एसओ ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल