न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : मोबाइल में नेट खत्म करने पर छोटे भाई के सीने में घोंप डाला चाकू, मर्डर कर बिना चिंता के घर से निकला

जोधपुर में मोबाइल में नेट खत्म करने पर बड़े भाई ने 12 साल की उम्र के छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 9:46:11

जोधपुर : मोबाइल में नेट खत्म करने पर छोटे भाई के सीने में घोंप डाला चाकू, मर्डर कर बिना चिंता के घर से निकला

परिवार में आपसी मतभेद या विवाद हो ही जाता हैं जो कि बोलचाल मे दिखाई देता हैं। लेकिन कुछ लोगों की मानसिक स्थिति इस विवाद को भयानक रूप दे सकती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जोधपुर में जहां मोबाइल में नेट खत्म करने पर बड़े भाई ने 12 साल की उम्र के छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला। फिर उसे रक्तरंजित छोड़ चुपचाप घर से निकल गया। देर रात महामंदिर पुुलिस को सूचना मिली, तब आरोपी भाई को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया। हत्या की वजह आरंभिक तौर पर सामने आई कि हत्यारा बड़ा भाई रमन परिवार का भरण-पोषण करने वाला इकलौता है, जो टेनिस की कोचिंग देकर गुजारा चला रहा था।

पुलिस के अनुसार वह साइको किस्म का भी है। 12 साल के छोटे भाई रॉय ने मोबाइल में नेट खत्म कर दिया था, जिसको लेकर वह नाराज हो गया। फिर छोटे भाई को छत पर ले गया और वहां पर चाकू से सीने पर चार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब मां और बहिन उसे ढूंढते छत पर पहुंची तो वहां राॅय रक्तरंजित हालत में मिला।

उसे इस हालत में देख मां व बहनें कांप गई। तत्काल उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इनके पिता ने 23 साल पहले किसी जापानी महिला, जो पॉन्डिचेरी की थी, उससे विवाह किया था। इनके कुल पांच बच्चे थे। इनमें परिवार में सबसे छोटे बेटे को उसी के बड़े भाई ने मौत के घाट उतार दिया। पिता काफी समय से खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं।

कार्यवाहक थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित वीर दुर्गादास कॉलोनी में कैलाशदान चारण किराए पर पत्नी व पांच बच्चों के साथ रहते हैं। 23 साल पहले उन्होंने जापानी महिला से अंतरजातीय विवाह किया था। उनके तीन पुत्रियां और दो पुत्र 23 साल का रमन और 12 साल का रॉय था। रमन बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग देता है, लेकिन उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बुधवार शाम साढ़े छह बजे रमन ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इतना बेखौफ, मर्डर कर आराम से घर से निकला, स्टेशन पर पकड़ा

रमन ने छत पर ले जाकर रॉय के सीने में चाकू से चार वार कर दिए। इससे रॉय मौके पर ही ढेर हो गया। फिर रमन घर से बाहर निकल गया। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत हरकत में आई और रमन की तलाश की, तब वह रेलवे स्टेशन पर घूमते मिल गया। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया।

वहीं मृतक रॉय का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में मकान मालिक वीर दुर्गादास कॉलोनी निवासी दीपक अरोड़ा की तरफ से महामंदिर थाने में हत्या की रिपोर्ट दी गई। इस पर पुलिस ने रमन को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत