न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी, लेते थे 50 हजार रुपए एडवांस, आरोपी खुद देने वाले थे एग्जाम

पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 12:14:32

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी, लेते थे 50 हजार रुपए एडवांस, आरोपी खुद देने वाले थे एग्जाम

प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही हैं जिसमें 17 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस भी लगातार सक्रिय हैं और आपराधिक तत्वों पर कारवाई कर रही हैं। बीते दिन पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम जिले की स्पेशल टीम और सिंधीकैंप थाना पुलिस ने सिंधीकैंप स्थित एक होटल में दबिश देकर शुक्रवार को एक गैंग को पकड़ा। इसमें शामिल गिरोह के सरगना व दो अभ्यर्थियों सहित आठ जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि शुक्रवार से ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला पेपर आयोजित हुआ था। अभी यह परीक्षा अगले दो दिनों तक चलनी है। जिसमें करीब 17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में जयपुर और स्पेशल टीमें इन नकलची और पेपर दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली गैंग की धरपकड़ के लिए सक्रिय थी।

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू मिश्रा यूपी के एटा स्थित अम्बेडकर नगर, रमेश कुमार सीकर के नेछवा, विजय अग्रवाल जयपुर के मुरलीपुरा, संदीप सूद दिल्ली के यमुना विहार, आशुतोष कुमार यूपी के गौतमबुद्ध नगर, संदीप कुमार सीकर के धौद, इन्द्र कुमार व राकेश कुमार सीकर के नेछवा के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगे गए 1.78 लाख रुपए, 11 मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार व फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए है।

वेस्ट जिले की डीएसटी टीम को सिन्धी कैम्प स्थित होटलों पर निगरानी के लिए लगा रखा था। इस दौरान सूचना मिली कि एक होटल में ठहरे कुछ लोग भर्ती परीक्षा में ठगी करने के लिए आए हुए है। तब टीम ने सिंधीकैंप पुलिस के सहयोग से दबिश देकर होटल के कमरों में ठहरे हुए आठ जनों को गिरफ्तार कर लिया।

दो गिरफ्तार आरोपी खुद परीक्षा देने वाले थे

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में संदीप कुमार व राकेश खुद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस गिरोह का सरगना यूपी के एटा निवासी सोनू मिश्रा है। जिसने सीकर निवासी रमेश व मुरलीपुरा निवासी विजय के जरिए परीक्षा से पहले पेपर दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूले है। ज्यादातर लोगों के पैसे आरोपी ने खाते में जमा करवा लिए।

50 हजार रुपए एडवांस लेता है सरगना

पूछताछ में सामने आया कि सोनू प्रदेश में होने वाली लगभग सभी भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय रहता है। 6 लाख रुपए नौकरी लगाने का झांसा देता है। सबसे पहले 50 हजार रुपए एडवांस लेता है। उसके बाद बाकी पैसे पेपर देते समय लेता है। अगर पेपर नही मिलता तो सेन्टर में नकल कराने का झांसा देकर है। उसके बाद भी नही बात बनी तो फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत