केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वे इस सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के संदर्भ में चर्चा करने के लिए 17 दिसंबर को लाइव होंगे। यह लाइव सेशन टीचर्स के साथ चर्चा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव भी मांगे हैं। गुरुवार शाम 4 बजे से शिक्षामंत्री लाइव चर्चा के लिए उपलब्ध होंगे और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स और तैयारियों की जानकारी दे सकते हैं।
इस लाइव सेशन से पहले यदि कोई भी छात्र, अभिभावक या शिक्षक परीक्षाएं आयोजित कराने के संदर्भ में कोई सुझाव मंत्रालय को देना चाहता है तो वह #EducationMinisterGoesLive हैशटैग के साथ अपनी बात ट्वीट कर सकता है।
Dear Teachers, I will be going #live on Dec 17 at 4 PM to talk to you all about the upcoming board exams.
Please share your queries/concerns with me using #EducationMinisterGoesLive. I will be happy to address them all. pic.tमई महीने में हो सकती है बोर्ड की परीक्षाएं
शिक्षामंत्री इस सप्ताह भी छात्रों के साथ लाइव सेशन ले चुके हैं जहां उन्होंने जानकारी दी थी कि मार्च में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की अनिवार्यता नहीं है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) ने गुरुवार को कहा था कि परीक्षाएं मार्च में ही आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है। अभिभावकों ने बोर्ड की परीक्षाएं मई महीने के दौरान कराने की मांग की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, 'छात्रों को परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा मार्च महीने में आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर ही परीक्षा की तिथियां तय की जाएंगी। प्रैक्टिकल भी किसी भी एंट्रेस एग्जाम की तारीख पर नहीं होंगे।'देशभर के छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ लाइव सेशन को संबोधित करते हुए निशंक कहा था कि साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने 30% सिलेबस को कम किया है। मार्कशीट से फेल शब्द को हटा दिया गया है, अब कोई फेल नहीं होगा।














