न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK में भूकंप, सबसे ज्यादा बर्बादी मीरपुर में, तस्वीरें देख दिल दहल जायेगा

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को आए भूकंप भारी तबाही मचाई है। पाक मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब प्रांत के झेलम में 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Sep 2019 3:08:32

PoK में भूकंप, सबसे ज्यादा बर्बादी मीरपुर में, तस्वीरें देख दिल दहल जायेगा

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को आए भूकंप भारी तबाही मचाई है। पाक मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब प्रांत के झेलम में 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। हालांकि, पाक के मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप का सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ा। सिर्फ पीओके में इस भूकंप की वजह से 19 लोगों की मौत हुई है जिससे वहां मातम का माहौल पसरा हुआ है। भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा तबाही पीओके के मीरपुर में हुई है। वहां के संभागीय आयुक्त चौधरी मोहम्मद तैयब के मुताबिक मीरपुर में भूकंप की चपेट में आने से 26 लोग मारे गए हैं। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इलाके के जतलान नाम के गांव में दस लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें से 35 की हालत गंभीर है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

मीरपुर के उपायुक्त राजा कैसर के मुताबिक भूकंप के बाद मीरपुर में कई मकान ढह गये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक मस्जिद का काफी हिस्सा ढह गया जो कि भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित है। पीओके में अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है। मीरपुर में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं। कई वाहन पलटे हुए हैं। कई कारें भूकंप से सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में गिर गईं। मीरपुर में सरकारी प्रसारण भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मीरपुर के निकट स्थित पाकिस्तान का प्रमुख जलाशय मंगला बांध सुरक्षित है। मंगला बांध बिजली घर को बंद कर दिया गया है जिससे राष्ट्रीय ग्रिड को 900 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

पाकिस्तान के पेशावर, रावलपिंडी, लाहौर, स्कर्दू, कोहाट, चारसद्दा, कौसर, फैसलाबाद, सियालकोट, एबटाबाद, मनशेरा, छितराल, मलकांड, मुल्तान, शांगला, ओकारा, नौशेरा, ऐटक और झांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

भूकंप के तेज झटकों ने तो वैसे पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों को हिला कर रख दिया लेकिन पीओके में यह लोगों पर आफत बनकर टूटा। इस भीषण प्राकृतिक आपदा की वजह से अब तक पाकिस्तान और PoK में 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान के गृह विभाग ने की है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

पाक मीडिया के मुताबिक, मीरपुर में दोपहर 3 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। इसके बाद शाम 4:21 से 4:31 के बीच भूकंप के झटके आए। इसकी वजह से यहां जमीन और सड़कों में बड़ी दरारें पड़ गईं। कारें, बसें और अन्य वाहन धंस गए। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

भूकंप के बाद खासकर पीओके में जगह-जगह तबाही के निशां दिख रहे हैं। लोगों का घर और कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं जिसमें बचे हुए लोग रोत-बिलखते हुए अपनी आने वाली जिंदगी को ढूंढ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में भी घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके जोरदार तरीके से आठ से 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप की वजह से पीओके के मीरपुर में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं। कई वाहन पलटे हुए हैं। कई कारें भूकंप से सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में गिर गईं। मीरपुर में सरकारी प्रसारण भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने न्यूयार्क गये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पीओके में नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए भूकंप पीड़ितों के लिए ‘तुरन्त बचाव अभियान चलाने’ के निर्देश दिये हैं। सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है।

earthquake today,earthquake in delhi today,delhi-ncr earthquake,jammu and kashmir earthquake news,pok earthquake,news,news in hindi

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने बताया कि ज्यादातर नुकसान मीरपुर और झेलम में हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत