#WATCH | Some priority groups have been decided for vaccination as advised by the experts' group formed by PM Narendra Modi: Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan pic.twitter.com/jogQ3tbfTz
— ANI (@ANI) January 7, 2021 केरल में पिछले सात दिन मिले 35 हजार मरीज
आपको बता दे, महाराष्ट्र में पिछले 3 दिनों में 11 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। यहां सोमवार को 4 हजार 875, मंगलवार को 3 हजार 160 और 4 हजार 875 कोरोना के मामले रिकॉर्ड किए गए। वहीं, केरल में पिछले 3 दिनों से 5 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों और कई बड़े डॉक्टरों की एक टीम जल्द ही केरल जाएगी। यह टीम वहां कोविड-19 (Covid-19) मैनेजमेंट के इंतजाम देखेगी और महामारी की रोकथाम में राज्य सरकार की मदद करेगी। राज्य में पिछले सात दिन के अंदर 35 हजार 38 नए मामले सामने आए हैं। यहां हर दिन पांच हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन 'कोविशिल्ड' और 'कोवाक्सिन' देश में उपलब्ध होने के कगार पर हैं। हमारी कोशिश है कि टीके की अंतिम डिलीवरी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि टीके पर कोई गलत सूचना अभियान सफल न हो। उन्होंने कहा कि टीके को लेकर लोगों को किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गठित विशेषज्ञों के समूह द्वारा सलाह के अनुसार टीकाकरण के लिए कुछ प्राथमिकता समूह तय किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गठित विशेषज्ञों के समूह द्वारा सलाह के अनुसार टीकाकरण के लिए कुछ प्राथमिकता समूह तय किए गए हैं।
आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को कुछ बढ़त होती नजर आई। 20 हजार 472 नए मरीज मिले, 19 हजार 689 ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। 26 दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही। साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश में अब तक 1.03 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.50 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है और 2.25 लाख का इलाज चल रहा है।













