न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अपने कार्यकाल के एकमात्र ओवरराइड वीटो का इस्तेमाल, रोका अमेरिकी रक्षा विधेयक

740 अरब डॉलर के डिफेंस पॉलिसी बिल को पास किया गया था जिसे अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने एकमात्र ओवरराइड वीटो का इस्तेमाल कर रोक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 4:14:20

डोनाल्ड ट्रंप ने किया अपने कार्यकाल के एकमात्र ओवरराइड वीटो का इस्तेमाल, रोका अमेरिकी रक्षा विधेयक

अमेरिकी संसद द्वारा एक हफ्ते पहले 740 अरब डॉलर के डिफेंस पॉलिसी बिल को पास किया गया था जिसे अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने एकमात्र ओवरराइड वीटो का इस्तेमाल कर रोक दिया गया। यह पहली बार हैं जब ट्रंप ने वीटो का इस्तेमाल किया हैं। ट्रंप का कहना है कि यह रक्षा विधेयक रूस और चीन की मदद करने वाला था। इस बिल के माध्यम से अमेरिकी सेना के वेतन में तीन फीसदी की बढ़ोतरी होनी थी और सैन्य कार्यक्रमों और निर्माण में 740 अरब डॉलर से ज्यादा राशि मिलती।

अमेरिकी संसद से पारित होने के बाद यह बिल नेशनल डिफेंस अथॉराइजेशन एक्ट बनने वाला था। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव औऱ सीनेट में इस बिल का सांसदों ने समर्थन किया था। इसे बस राष्ट्रपति की मंजूरी मिलनी बाकी थी। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही कह दिया था कि बिल में सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कानूनी सुरक्षा के प्रावधान नहीं हैं। इसलिए वो इस बिल को वीटो करने के लिए विशेष अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वीटो करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस एक्ट के महत्व को प्रशासन ने समझ लिया है। दुर्भाग्य से एक्ट में गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा मापदंड शामिल नहीं है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी इस बिल का समर्थन नहीं किया था, क्योंकि इसमें एक प्रावधान ऐसा था जो ट्विटर और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों को कानूनी सुरक्षा देने का खंडन करता था।

बिल में भारत-चीन तनाव का भी जिक्र

ट्रंप के ओवरराइड वीटो के लिए सीनेट या संसद को दो तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। सीनेट में यह बिल 84-13 वोटों से पहले ही पास हो चुका है और संसद में 355-78 वोट का आंकड़ा है। इस बिल में भारत और चीन के बीच वास्तविक रेखा नियंत्रण पर हुए तनाव का भी जिक्र किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?