न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का अमेरिका में मेगा इवेंट, 50 हजार लोग होंगे शामिल, जानें 'Howdy Modi' के बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अमेरिका (America) के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2019 1:23:45

PM मोदी का अमेरिका में मेगा इवेंट, 50 हजार लोग होंगे शामिल, जानें 'Howdy Modi' के बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अमेरिका (America) के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 'Howdy Modi' मेगा इवेंट में पीएम मोदी 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे और इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल होंगे। ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का इस इवेंट में शामिल होना ऐतिहासिक है। यह भारत और अमेरिका की मजबूत दोस्ती के रिश्ते को बयां करता है। वही व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी स्टेफिनी ग्रिशेम ने बयान जारी कर कहा कि मोदी-ट्रंप की साझा रैली से भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे। पहली बार होगा जब हजारों अमेरिकी और भारतीय एक ही जगह पर एक साथ होंगे।

'Howdy Modi' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 8,000 लोग अभी भी वेटिंग लिस्ट में हैं। ऐसा पहली बार होगा कि यूएस में कोई विदेशी प्रधानमंत्री एकसाथ हजारों इंडो-अमेरिकन नागरिकों को संबोधित करेंगे। टेक्सास इंडिया फोरम (TIF) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए ये इवेंट आयोजित कर रहा है और ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में सुबह 10 बजे इसका आयोजन होना है। बता दे, इस इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा 50 से ज्यादा अमेरिकी सिनेटर्स, गवर्नर और बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रिपल्बिकन पार्टी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में डोनाल्ड ट्रंप आ रहे हैं, तो वहीं डेमोक्रेट्स की तरफ से हिलेरी क्लिंटन भी आ सकती हैं।

आइए, जानते हैं क्या है 'Howdy Modi' और इसकी क्या अहमियत है?

'Howdy Modi' एक कम्युनिटी इवेंट है। 'Howdy ' शब्द अंग्रेजी के 'हाउ डू यू डू' का शॉर्ट फॉर्म है। साउथ वेस्ट यूएस में यह शब्द काफी चलता है। 'Howdy Modi' पोप के बाद अमेरिका में किसी विदेशी लीडर के लिए आयोजित होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम साबित हो सकता है। TIF इस इवेंट में भाग लेने वालों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर चुका है। एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स और 650 वेलकम पार्टनर्स इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। जानकार बताते हैं कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव हैं। भारतीय वोटर्स वहां पर बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। ऐसे में हर कोई मोदी के साथ आकर भारतीय समुदाय के वोटरों को लुभाना चाहता है।

इन मुद्दों पर होगी बात

'Howdy Modi' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका संबंध, द्विपक्षीय व्यापार, संस्कृति पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप और मोदी आतंकवाद, टेक्नोलॉजी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बात कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत