न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में 'Howdy Modi' इवेंट में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप, 50,000 भारतीय-अमेरिकियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अमेरिका (America) के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2019 8:01:03

अमेरिका में 'Howdy Modi' इवेंट में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप, 50,000 भारतीय-अमेरिकियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए अमेरिका (America) के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल होंगे। ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि 8 हजार लोग वेटिंग लिस्ट में हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो ताकतवर देशों के प्रमुख एक मंच पर साथ आएंगे। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का इस इवेंट में शामिल होना ऐतिहासिक है। यह भारत और अमेरिका की मजबूत दोस्ती के रिश्ते को बयां करता है। वही व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी स्टेफिनी ग्रिशेम ने बयान जारी कर कहा कि मोदी-ट्रंप की साझा रैली से भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे। पहली बार होगा जब हजारों अमेरिकी और भारतीय एक ही जगह पर एक साथ होंगे। 'Howdy Modi' पोप के बाद अमेरिका में किसी विदेशी लीडर के लिए आयोजित होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें 50 से ज्यादा अमेरिकी सांसद भी शामिल हो सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के दोबारा से जीतकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका में यह पहला कार्यक्रम हैं। 'Howdy Modi' कार्यक्रम का थीम 'शेयर्ड ड्रीम्स एंड ब्राइट फ्यूचर: इंडिया अमेरिका स्टोरी' है।

इससे पहले पीएम मोदी के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन और कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 20 हजार लोग शामिल हुए थे। 'Howdy Modi' कार्यक्रम में उससे दोगुने लोग शामिल हो रहे हैं।

बता दे, मोदी की रैली में ट्रंप का शामिल होना पाकिस्तान के लिए ऐसे समय में एक झटका होगा, जब वो लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ आवाज उठा रहा है। जुलाई के महीने में ट्रंप ने इमरान खान से मुलाकात के दौरान कश्मीर के मसले पर मध्यस्थता करने की बात की थी, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से मुलाकात के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि दोनों देश अपने मसलों के लिए किसी और को परेशानी नहीं देना चाहते। इससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत