न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले हफ्ते भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्वागत को लेकर हो रही जोर-शोर से तैयारियां

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दौरे को लेकर भारत में बड़े जोश से तैयारियां चल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Feb 2020 9:10:00

अगले हफ्ते भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्वागत को लेकर हो रही जोर-शोर से तैयारियां

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दौरे को लेकर भारत में बड़े जोश से तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप सीधे अहमदाबद आएंगे जहां उनके स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। गुजरात सरकार और अहमदाबाद म्युनिसिपल के कर्मचारी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। अहमदाबाद पूरी तरह से तैयार है। यहां पर डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में संबोधन करेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता रोड शो करेंगे। ऐसे में आइए एक नजर डालते है अमेरिकी राष्ट्रपति के गुजरात दौरे से जुड़ी कुछ खास बातों पर...

- 24 फरवरी को जब डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे तो उनके कन्वॉय में 7 प्लेन होंगे। इसमें एक एयरफोर्स वन होगा और उसके अलावा अन्य प्लेन होंगे। इसके साथ ही कुछ हेलिकॉप्टर, कार्गो, व्हीकल आएंगे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत होगा।

- अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा के लिए शहर में 10 हजार सुरक्षाकर्मी, जिसमें 65 असिस्टेंट कमिश्नर, 200 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे रास्ते में एनएसजी (NSG) की एक टीम तैनात की जाएगी। साथ ही बॉम्ब डिटेक्टर टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है।

गुजरात: ट्रंप के आने से पहले झुग्गियों के सामने बनाई जा रही दीवार, भड़के लोग

मैं नंबर 1 हूं और PM नरेंद्र मोदी नंबर 2 : डोनाल्ड ट्रंप

donald trump,india,visit,ahmedabad,force one,narendra modi,gujarat,donald trump news,narendra modi news,news

- करीब डेढ़ घंटे के लिए अहमदाबाद-मेहसाणा ट्रैक रुक जाएगा। 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से 8 बजे तक ट्रेन रोक दी जाएगी। इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप का काफिला एयरपोर्ट से गांधी आश्रम और फिर मोटेरा स्टेडियम जाएगा।

- 24 जनवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का नाम अब ‘केम छो ट्रंप’ की जगह ‘नमस्ते ट्रंप’ कर दिया गया है। अहमदाबाद के प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है और पोस्टर भी जारी किए हैं।

- एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता रोड शो करेंगे। 22 किलोमीटर के रोड शो को दो हिस्सों में बांट कर अलग-अलग नाम दिए गए हैं। एयरपोर्ट से गांधी आश्रम तक के रोड शो को 'इंडिया शो' और गांधी आश्रम से इंदिरा ब्रिज तक के रोड शो को 'विवधता में एकता' नाम दिया गया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर समर्थकों का हुजूम होगा।

- साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों नेता मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस स्टेडियम के उद्घाटन के बाद यहां पर ही नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा। जहां पर दोनों नेता भाषण देंगे। ये कार्यक्रम उसी तरह होगा जैसा अमेरिका में हाउडी मोदी हुआ था।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को अहमदाबाद, नई दिल्ली जाएंगे।

- 24 फरवरी को ट्रंप और मेलानिया आगरा जाएंगे, जहां पर दोनों ताजमहल का दीदार करेंगे। दोनों करीब तीन घंटे तक आगरा में रहेंगे।

- 25 फरवरी को बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप देश के बड़े बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका