देशभर में आज दिवाली (Diwali 2019) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में कई जगहों पर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाई जा रही है। शासन और प्रशासन ने कुछ नियम भी बनाए हैं। तमिलनाडु में आतिशबाजी के लिए खास समय निर्धारित किया है, जिसके तहत सुबह और शाम एक-एक घंटे पटाखे जलाने की इजाजत दी गई थी। नियमों के मुताबिक, दिवाली के दिन सुबह 6 से 7 और शाम 7 से 8 बजे के बीच ही आतिशबाजी करने की अनुमति है। जिसके चलते सुबह सवेरे ही लोग पटाखे जलाते दिखे।
इस नियम के तहत चेन्नई में रविवार सुबह सवेरे लोग पटाखे जलाते दिखे। बता दें कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिवाली के मौके पर कुछ नियम बनाए गए हैं। लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं और खुशी के साथ दिवाली मना रहे हैं।
Tamil Nadu: People in Chennai burst crackers early morning today. State government has fixed time slot for bursting of crackers between 6am and 7am and between 7pm-8pm #Diwali pic.twitter.com/7laFp4xXOd
— ANI (@ANI) October 27राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।'दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई।
आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशिया














