Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव, रामलला दरबार में दीया जलाकर योगी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकिया निकलेंगी, जो साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक जाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 9:00:23

अयोध्या में आज  भव्य दीपोत्सव, रामलला दरबार में दीया जलाकर योगी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

राम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकिया निकलेंगी, जो साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक जाएंगी। दोपहर 3:30 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान रामलला के सामने दीपक जलाकर सीएम योगी दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या के ही सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 नवंबर की सुबह सीएम योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। अपने ही विश्व रिकॉर्ड को अयोध्या फिर से तोड़ेगा। अद्भुत सरयू आरती का आयोजन होगा। अयोध्या की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं। भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है।
diwali,diwali 2020,ayodhya,yogi adityanath,cm yogi adityanath,uttar pradesh,news कोरोना संकटकाल को देखते हुए सरकार ने इस आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों से सीमित संख्या में पहुंचने की अपील की थी लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को रोकना मुश्किल दिख रहा है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्यारह रथों को एक साथ निकाला जाएगा। इन रथों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। प्रदर्शनी साकेत महाविद्यालय से नया घाट राम की पैड़ी तक जाएगी।

दोपहर में 3 बजे सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे। 3 बजकर 10 मिनट पर वह राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे और राम लला के दर्शन कर दीप प्रज्वलित करेंगे। जन्मभूमि स्थल पर भी 11 हजार दिये जलेंगे। उसके बाद सीएम व राज्यपाल राम कथा पार्क में पहुंचेंगे।
diwali,diwali 2020,ayodhya,yogi adityanath,cm yogi adityanath,uttar pradesh,news शाम 4 बजे राम, सीता और लक्ष्मण; हनुमान को हेलिकॉप्टर से राम कथा पार्क में उतारा जाएगा जहां पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री उनका स्वागत और माल्यार्पण करेंगे।

फिर 5 बजे राम कथा पार्क में स्थित मंच पर सीएम और राज्यपाल भगवान राम व सीता और लक्ष्मण हनुमान को लाएंगे जहां पर भरत मिलाप और राजगद्दी का कार्यक्रम होगा और आरती उतारी जाएगी। उसके बाद 5:30 बजे सीएम योगी का संबोधन भी होगा।

फिर राम कथा पार्क से 6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पर पहुंचेंगे जहां पर सरयू आरती में शामिल होंगे और फिर 6:15 बजे दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके बाद सीएम व राज्यपाल वापस राम कथा पार्क में आएंगे और कार्यक्रम को देखेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। diwali,diwali 2020,ayodhya,yogi adityanath,cm yogi adityanath,uttar pradesh,news बता दें रघुनंदन के स्‍वागत को अयोध्‍या में संस्‍कृतियों की सतरंगी छटा बिखरेगी। गुजरात से लेकर बुंदेलखंड तक 7 अनूठी संस्‍कृतियों के दर्शन सरयू तट पर एक साथ होंगे। योगी सरकार ने दीपोत्‍सव को खास बनाने के लिए गुजरात, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तराखण्‍ड, ब्रज और बुंदेलखण्‍ड के लोक कलाकारों के साथ ही स्‍थानीय कलाकारों को भी अयोध्‍या आमंत्रित किया है। सरयू तट पर लाखों की संख्‍या में झिलमिलाते दीपों के बीच संस्‍कृतियों और लोक कलाओं की सतरंगी छटा सोलह श्रृंगार कर सजी अयोध्‍या को अदभुत और अलौकिक बनाएगी। दुनिया भर में आकर्षण और कौतूहल का केंद्र बनी अयोध्‍या में दीपोत्‍सव के जरिये योगी सरकार समूचे विश्‍व को भारत के सांस्‍कृतिक वैभव का संदेश भी देने जा रही है। diwali,diwali 2020,ayodhya,yogi adityanath,cm yogi adityanath,uttar pradesh,news diwali,diwali 2020,ayodhya,yogi adityanath,cm yogi adityanath,uttar pradesh,news

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका