न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस छोड़ने की खबर को दिव्या स्पंदना ने बताया बकवास कहा - इस्तीफा नहीं दिया बल्कि छुट्टी पर हूँ

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या ने अपने इस्तीफे या पद से हटाए जाने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 10:48:30

कांग्रेस छोड़ने की खबर को दिव्या स्पंदना ने बताया बकवास कहा - इस्तीफा नहीं दिया बल्कि छुट्टी पर हूँ

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या ने अपने इस्तीफे या पद से हटाए जाने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। दरअसल दिव्या ने अपने ट्विटर का बायो चेंज किया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें पद से हटा दिया गया है। वही खबर यह भी थी कि राम्या ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। बुधवार को उनके ट्विटर का बायो थोड़े समय के लिए ब्लैंक हो गया। बायो के इस तरह डिलीट हो जाने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दिव्या को कांग्रेस से हटाए जाने और उनके बीजेपी जॉइन करने की खबर फैल गई। रम्या ने इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए इकोनॉमिक्स टाइम्स को बताया कि ये सब बकवास है।

टाइम्स नाउ से उन्होंने कहा कि ट्विटर के किसी बग की वजह से उनका बायो हट गया है साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि वह छुट्टी पर हैं। ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाली रम्या के ट्विटर अकाउंट पर 29 सितंबर के बाद से कोई गतिविधि नहीं हुई है। उन्होंने आज सुबह से सिर्फ राहुल गांधी के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। हाल ही में वह एक विवाद में भी फंसी थीं जब उन्होंने दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ की थी। इसके अलावा, पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बताने के आरोप में उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया था।

अभिनेत्री से राजनेता बनीं दिव्या के ट्विटर बायो में यह परिचय तब से लिखा हुआ है जबसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का कार्यभार सौंपा था।

2014 में मंड्या से चुनाव लड़ने और हारने के बाद से ही रम्या ट्विटर काफी एक्टिव हैं। 2017 में उन्हें भारत की सबसे पुरानी पार्टी के कम्युनिकेशन में ज़रूरी बदलाव करने के लिए नियुक्त किया गया था। और वह ऐसा ही कुछ कर भी रही हैं। फिर चाहे फेक न्यूज़ का सही डाटा और वीडियो से मुकाबला करना हो या फिर ट्रोल्स का जवाब देना हो। रम्या वोटर्स को लुभाने के लिए सोशल मीडिया का ठीक वैसे ही इस्तेमाल कर रही हैं जैसा बीजेपी ने 2014 लोकसभा चुनाव में किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन