न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

तीन दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 8:37:55

तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

तीन दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol, Diesel Petrol Price) के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है।

दिल्ली और मुंबई सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई की बात करे तो पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ोत्तरी के बाद देश के लगभग सभी शहर में ईंधन के दाम अब तक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

इन 55 दिनों के अंदर दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हुआ है। अगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें देखी जाए तो 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई। वहीं कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के करीब हो गया है।

आपके शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 91.35 रुपये और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 89.38 रुपये और डीजल 81.91 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 94.22 रुपये और डीजल 86.37 रुपये प्रति लीटर है
- भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 रुपये और डीजल 81.17 रुपये प्रति लीटर है
- पटना में पेट्रोल 93.48 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर है
- लखनऊ में पेट्रोल 89.31 रुपये और डीजल 81.85 रुपये प्रति लीटर है

प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऐसे चेक करे आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता आप SMS के जरिए लगा सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर