
जिले के शेरानी आबाद कस्बे में खुनखुना थाना पुलिस और आबकारी की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक बस्ती में कार्रवाई कर करीब 60 लीटर से अधिक वॉश नष्ट की गई। मामले में आबकारी विभाग द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और आबकारी की टीम द्वारा बिंचावा गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां जमीन में नीचे दबाई हुई 60 लीटर वाश नष्ट की। खुनखुना थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा,कांस्टेबल रामचंद्र, सुरजाराम, विमला, सुरेश कुमार,आबकारी अधिकारी राम लक्ष्मण डीडवाना ने जाब्ते के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।













