न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में अधिकतम तापमान में आई गिरावट, टूटा 22 सालों का रेकॉर्ड, 12 डिग्री पहुंचा तापमान

बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Dec 2019 9:28:02

दिल्ली में अधिकतम तापमान में आई गिरावट, टूटा 22 सालों का रेकॉर्ड, 12 डिग्री पहुंचा तापमान

बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में 22 वर्षों में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 10.4 डिग्री बना रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर महज 2.2 डिग्री रहा। गर्म कपड़ों के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। राजधानी का तापमान फिलहाल कई पहाड़ी इलाकों से भी कम हो गया है। 28 दिसंबर 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1992 से अब तक यह दूसरा मौका है, जब दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गया है। पिछले 24 घंटों से सूर्य की हल्की सी रोशनी तक दिल्ली-एनसीआर में नहीं पहुंची है।

बुधवार को भी हालात सुधरने के आसार नहीं हैं और न्यूनतम तापमान 14 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री बना रहेगा। 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और मध्यम स्थिति का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। उनका कहना है कि इस समय वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। साथ ही घने काले निचले बादलों की वजह से धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं जम्मू में तापमान में कुछ सुधार हुआ है और यह 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन यहां बर्फीली हवाओं और बादल घिरे रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं रियासी जिले में माता वैष्णी देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी