न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे के घर पुल‍िस रेड, ऐसे-ऐसे हथ‍ियार मिले देख पुलिस के उड़े होश

लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली के बंगले पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को बंगले से करोड़ों रुपये के व‍िदेशी हथ‍ियार बरामद हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 9:55:20

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे के घर पुल‍िस रेड, ऐसे-ऐसे हथ‍ियार मिले देख पुलिस के उड़े होश

लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली के बंगले पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को बंगले से करोड़ों रुपये के व‍िदेशी हथ‍ियार बरामद हुए हैं। बंगले पर ऐसे -ऐसे हथियार थे जिन्हें देख पुलिस भी दंग रह गई। बरामद हुए हथियारों में इटली, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया मेड रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस अब्बास के ठ‍िकाने से म‍िले। इसके अलावा इटली, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया मेड रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस अब्बास के ठ‍िकाने से म‍िले। इटली और स्लोवेनिया से खरीदी गई डबल बैरल और सिंगल बैरल बंदूक भी बरामद हुई। मैग्नम की रायफल, अमेरिका मेड र‍िवॉल्वर, ऑस्ट्रिया की स्लाइड और ऑटो बोर पिस्टल भी म‍िली। ऑस्ट्रिया की बनी मैगजीन और साढ़े चार हजार कारतूसों का जखीरा देख पुल‍िस के होश उड़ गए।

weapon,mukhtar ansari,abbas ansari,delhi,mau,lucknow,news,news in hindi

दरअसल, 12 अक्टूबर को लखनऊ में एक एफआईआर दर्ज हुई थी ज‍िसमें एक ही शस्त्र लाइसेंस पर पांच ह‍थ‍ियार खरीदने का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला यूपी पुलिस ने लखनऊ की महानगर कोतवाली में दर्ज किया था। उसके बाद फर्जी तरीके से आर्म्स लाइसेंस को दिल्ली ट्रांसफर कराने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुल‍िस रेड में अब्बास के घर में म‍िले हथि‍यारों के बाद अब नेशनल शूटर रहे अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी की कवायद भी तेज हो गई है।

संगीन इल्ज़ामों से घिरे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी जो भले राजनीति के न सही मगर शॉट गन शूटिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। दुनिया के टॉप टेन शूटरों में शुमार अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। बल्कि दुनियाभर में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। अब्बास को उत्तर प्रदेश के व‍िधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने घोसी से ट‍िकट द‍िया था लेक‍िन वह हार गए।

weapon,mukhtar ansari,abbas ansari,delhi,mau,lucknow,news,news in hindi

अब्बास के प‍िता मुख्तार अंसारी 5 बार मऊ से विधायक हैं। वो पिछले कई सालों से जेल में ही बंद है। मर्डर, किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन जैसी दर्जनों संगीन वारदातों के आरोप में मुख्तार अंसारी के खिलाफ 40 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी दबंगई इतनी है कि जेल में रहते हुए भी न सिर्फ चुनाव जीतते थे बल्कि अपने गैंग को भी चलाते हैं। 2005 में मुख्तार अंसारी पर मऊ में हिंसा भड़काने के आरोप लगे। साथ ही जेल में रहते हुए बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की 7 साथियों समेत हत्या का इल्जाम भी अंसारी के माथे पर लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत