न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा: AAP पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर मिले पत्थर-गुलेल-पेट्रोल बम

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी में हिंसा भड़काने में आप पार्षद ताहिर हुसैन का हाथ बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 12:17:53

दिल्ली हिंसा: AAP पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर मिले पत्थर-गुलेल-पेट्रोल बम

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से 34 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इसमें 56 पुलिसकर्मी भी शामिल है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी में हिंसा भड़काने में आप पार्षद ताहिर हुसैन का हाथ बताया जा रहा है। ताहिर हुसैन के घर से गुलेल, पेट्रोल बम और कट्टों और ट्रे में भरे मोटे पत्थर बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ उपद्रवी एक मकान की छत से पत्थर और पेट्रोल बम नीचे बरसा रहे हैं। बताया जाता है कि जिस मकान की छत से हमला हो रहा है। वो मकान मुस्तफाबाद विधानसभा में नेहरू विहार वार्ड से आप के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन का है। आईबी स्टाफ अंकित शर्मा के मर्डर के पीछे भी परिवार इस घर की छत पर मौजूद लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

tahir hussain,petrol bombs,north east delhi riots,delhi violence,delhi violence news,news

हालांकि, ताहिर अबतक खुद को बेकसूर बता रहे हैं। उनका कहना है कि हिंसा के वक्त वह घर में मौजूद ही नहीं थे। पुलिस ने उन्हें पहले ही वहां से निकाल दिया था। वह बोले कि मेरे घर से कौन बम फेंक रहा था पता नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सामने वाले घरों से भी उनके घर की तरफ पत्थर चल रहे थे। आम आदमी पार्टी ताहिर हुसैन के बचाव में उतरी है और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। AAP ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ताहिर के घर पर आठ घंटे बाद पहुंची थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आप नेता संजय सिंह का कहना है कि ताहिर हुसैन का सवाल है, उन्होंने बयान जारी किया। उनके घर के अंदर भीड़ घुसी, तो पुलिस को जानकारी दी।

tahir hussain,petrol bombs,north east delhi riots,delhi violence,delhi violence news,news

लगातार अपने को बचाने के लिए पुलिस से मदद मांगी। पुलिस आठ घंटे बाद पहुंची और पुलिस ने उन्हें निकाला। कहीं कोई दोषी हो, तो आप कार्रवाई कीजिए। इसी इलाके में रहनेवाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में अफसर अंकित शर्मा (26) की हत्या हो गई है। अंकित के परिवार का आरोप है कि ताहिर हुसैन की छत पर जो लोग मौजूद थे वे ही अंकित को घसीटकर ले गए थे और उन्होंने ही अंकित का मर्डर किया। बता दें कि अंतिक की डेड बॉडी पास के नाले से बरामद हुई थी।

tahir hussain,petrol bombs,north east delhi riots,delhi violence,delhi violence news,news

बता दे, माहौल शांत होने के बाद जब कुछ मीडियाकर्मी ताहिर हुसैन के घर की छतपर पहुंचे तो नजारा कुछ चौकाने वाला था। घर की छत पर पत्थर ही पत्थर दिखे। वहां कुछ पत्थरों का चूरा भी था, जैसे वहां मोटे पत्थरों को कूटकर छोटा किया गया हो। साथ ही वहीं एक बड़ी सी गुलेल भी पड़ी थी। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में पट्रोल भरा मिला है, जिनपर कपड़ा लगाकर उनसे बम बनाने की कोशिश हुई है। इसके अलावा कई कट्टे, बोरियां मिलीं, जिनमें से कुछ में पत्थर भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन