न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा : पुलिस की गिरफ्त से दूर शाहरूख, कांस्टेबल पर तानी थी पिस्तौल

दिल्ली हिंसा के चार दिन बाद भी शाहरूख पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आपको बता दे शाहरूख वोही शख्स है जिसने हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 1:44:29

दिल्ली हिंसा : पुलिस की गिरफ्त से दूर शाहरूख, कांस्टेबल पर तानी थी पिस्तौल

दिल्ली हिंसा के चार दिन बाद भी शाहरूख पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आपको बता दे शाहरूख वोही शख्स है जिसने हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी थी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शाहरूख प्रमुख उपद्रवियों में से एक है लेकिन वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। हालाकि, उसकी तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शाहरुख ने सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल से नौ राउंड की फायरिंग की थी। इस घटना के बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए वह फरार हो गया। इसके बाद जाफराबाद के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति एवं भारी उत्पात को देखते हुए पुलिस उसकी धरपकड़ नहीं कर सकी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सामने आई तस्वीरों के आधार पर हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर रही है। पुलिसकर्मी पर पिस्तल तानने वाली शाहरूख की तस्वीर एवं वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तत्काल उसे गिरफ्तार करने की मांग की। सोशल मीडिया पर भी शाहरूख पर कार्रवाई करने की मांग तेज हुई।

delhi violence,shahrukh,jafrabad,police constable,delhi violence news,news

बता दें कि गत 24 एवं 25 फरवरी को सीएए (CAA) समर्थकों एवं विरोधियों के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में झड़पें हुईं। धीरे-धीरे हिंसा की आग कई इलाकों में फैल गई। उपद्रवियों ने अलग-अलग जगहों पर इमारतों, दुकानों एवं वाहनों में आग लगाई। अब तक हिंसा में 43 लोग मारे गए हैं। हमले में तकरीबन 200 लोग घायल हुए है जिनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों में हिंसा ग्रस्त इलाकों में स्थितियां सामान्य हुई हैं और जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा है। हिंसा के डर से अपने घरों को छोड़ने वाले लोग वापस लौटने लगे हैं। सामान्य होती स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इन इलाकों में 10 घंटे की ढील देने की घोषणा की है। हिंसा ग्रस्त इलाकों में लोगों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के 7000 जवानों की तैनाती की गई है।

दिल्ली हिंसा : एक नहीं दो नहीं 400 बार किया था IB अफसर अंकित शर्मा पर चाकू से वार

वहीं, दिल्ली हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि अंकित शर्मा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। बता दे, अंकित का शव बुधवार को दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके के एक नाले में मिला था। शर्मा का शव अंत्यपरीक्षण के लिए गुरू तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया। अंकित के पिता रविंदर कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अपने बेटे की हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और उसके लोगों पर लगाया है। हिंसा के लिए ताहिर पर सवाल उठने के बाद आप ने उसे पार्टी से निकाल दिया है।

delhi violence,shahrukh,jafrabad,police constable,delhi violence news,news

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हिंसा प्रभावित इलाकों में दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी लगातार दौरा कर लोगों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं। दिल्ली में शांति व्यवस्था जल्द से जल्द कायम करने के लिए अमन कमेटियां बनाई गई हैं जो दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर रही हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग इलाकों में अमन कमेटियों की करीब 330 बैठकें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन