न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान की टॉप ओपनर्स में शामिल हुई 'टाइगर 3', पठान से चूकी

अब यह फिल्म जापानी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जापानी भाषा में जापान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जहाँ इसने पहले दिन कई हिन्दी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 'टाइगर 3' को 5 मई, 2024 को जापान में पर्दे पर उतारा गया जहां इसने अच्छी ओपनिंग की और पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 10:59:01

जापान की टॉप ओपनर्स में शामिल हुई 'टाइगर 3', पठान से चूकी

गत वर्ष दीपावली के मौके पर भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई सलमान खान व कैटरीना कैफ अभिनीत और YRF SPY Universe की मनीष शर्मा निर्देशित टाइगर-3 को बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी। हालांकि वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 473 करोड़ की कमाई की थी। 6 माह बाद अब यह फिल्म जापानी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जापानी भाषा में जापान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जहाँ इसने पहले दिन कई हिन्दी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

'टाइगर 3' को 5 मई, 2024 को जापान में पर्दे पर उतारा गया जहां इसने अच्छी ओपनिंग की और पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ट्रेड एनालिस्ट निशित शॉ की मानें तो 'टाइगर 3' ने जापान में अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन 'टाइगर 3' को देखने 1 लाख 30 हजार दर्शक सिनेमाघरों में आए। इस आपनिंग के साथ ही 'टाइगर 3' ने 'दंगल', 'केजीएफ चैप्टर 1'-'केजीएफ चैप्टर 2' और 'ब्रह्मास्त्र' के फुटफॉल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि सलमान-कैटरीना की फिल्म 'आरआरआर', 'साहो' और 'पठान' जैसी कई फिल्मों को नहीं पछाड़ पाई है।

गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को जापान में पहले दिन 1 लाख 26 हजार दर्शक मिले थे। वहीं 'केजीएफ चैप्टर 1'-'केजीएफ चैप्टर 2' को 1 लाख 9 हजार और 'ब्रह्मास्त्र' को 1 लाख 1 हजार दर्शक देखने पहुंचे थे। इस तरह 'टाइगर 3' इन सबसे आगे निकल गई है और जापान की टॉप ओपनर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गई है।



'टाइगर 3' सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर का तीसरा सीक्वल है जो 12 नवंबर 2023 को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित की गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर तो नहीं रही लेकिन कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 286 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 472.77 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका