न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में ठंड का कहर, सुबह 6 बजे 5.6 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं

आज सुबह ही दिल्ली का पारा काफी लुढ़क गया, जिसके कारण मौसम ज्यादा ठंड रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 9:37:40

दिल्ली में ठंड का कहर, सुबह 6 बजे 5.6 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़तोड़ ठंड के चलते जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को अगले 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है वही दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। आज सुबह ही दिल्ली का पारा काफी लुढ़क गया, जिसके कारण मौसम ज्यादा ठंड रहा।

दिल्ली में सुबह 6 बजे का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई। सुबह दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के पार पहुंच गया। वजीरपुर में एक्यूआई 269 रिकॉर्ड किया गया। ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया। 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और मध्यम स्थिति का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। उनका कहना है कि इस समय वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। साथ ही घने काले निचले बादलों की वजह से धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी है।

सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत दिल्ली-एनसीआर में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। उधर सर्दी से बचने के लिए नाइट शेल्टर में बेघरों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा और साथ ही तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद

बता दे, उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अगले 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में गुरुवार को ठंडी हवाओं के आने की चेतावनी पर पहली से 8वीं क्लास तक की छुट्टी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि गुरुवार और शुक्रवार यानि 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूल को ठंड के चलते बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत