न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी से मनमोहन तक ने जताया दुख, कही यह बात...

कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही शीला दीक्षित का इलाज एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में चल रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jul 2019 5:16:54

दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी से मनमोहन तक ने जताया दुख, कही यह बात...

कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही शीला दीक्षित का इलाज एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में चल रहा था। शीला दीक्षित दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाली मुख्यमंत्री रही थीं। शीला दीक्षित करीब 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और उसके बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। शीला दीक्षित के निधन की खबर से देश में शोक की लहर छा गई। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्व‍िटर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्व‍िटर लिखा, शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक मिलनसार व्यक्तित्व के साथ मिलना हमेशा ही अच्‍छा रहा। उन्‍होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के निधन पर कहा कि मैं सदमे में हूं। उन्होंने कहा कि देश ने बेहतरीन नेता खो दिया।

राहुल गांधी ने भी शीला दीक्ष‍ित के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए उन्हें कांग्रेस की बेटी बताया, उन्‍होंने लिखा, शीला दीक्षि‍त की मौत की खबर से दुख हुआ। वह कांग्रेस की सबसे प्‍यारी बेटी थीं। मेरा उनके साथ गहरा रिश्‍ता था। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। उन्‍होंने तीन कार्यकाल में दिल्‍ली की नि‍स्‍वार्थ भाव से सेवा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए बड़ा नुकसान है। उनके योगदान को याद किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शिला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे। ॐ शांतिः।

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि शीला दीक्षित के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमत्री के तौर पर शीला दीक्षित ने शानदार काम किया। उन्होंने कहा कि भागवान उनकी आत्म को शांति दे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

एस्‍कॉर्ट फो‍र्ट‍िस अस्‍पताल के डायरेक्‍टर डॉ अशोक सेठ के अनुसार, शीला दीक्षि‍त की देखभाल डॉक्‍टरों की एक टीम द्वारा की जा रही थी। शाम 3:15 पर उन्‍हें कार्ड‍ियक अरेस्‍ट के कारण वेंटीलेटर पर भेजा गया। 3:55 पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत