न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूटी का हुआ 33 हजार रुपये का चालान, भागने की कोशिश नाकाम

दिल्ली में एक स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान किया गया स्कूटी मालिक ने कोर्ट में चालान जमा कर दिया है। चालान की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्कूटी पर प्रेस लिखा हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Sep 2019 1:52:29

स्कूटी का हुआ 33 हजार रुपये का चालान, भागने की कोशिश नाकाम

1 सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बाद भारी भरकम चालान भरने वालों की जैसे लाइन लग गई है। कोई 20 हजार का चालान दे रहा है तो कोई 2 लाख का और हाल ही में एक ट्रक मालिक को 6 लाख का चालान भरना पड़ा। हाल ही भरी भरकम चालान भरने का एक ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां एक स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान किया गया स्कूटी मालिक ने कोर्ट में चालान जमा कर दिया है। चालान की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्कूटी पर प्रेस लिखा हुआ था।

चालक ने की थी मौके से भागने की कोशिश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूटी का चालान साकेत इलाके में किया गया है। एएसआई वेद प्रकाश ने जे-ब्लाक, साकेत में स्कूटी चालक विशाल को रोका था। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। बहुत ही मुश्किल से उसे काबू किया गया। चालक के पास स्कूटी के न तो कोई कागजात थे न ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। पुलिसकर्मियों ने उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया था।

स्कूटी चालक ने 16 सितंबर को साकेत स्थित एमएम आशीष कुमार गुप्ता की कोर्ट में 33 हजार का चालान जमा कराया। वाहन चालक का कहना था कि उसकी स्कूटी पुरानी है और उसकी कीमत महज कुछ हजार ही है। इससे पहले सीरी फोर्ट रोड पर ग्रेटर कैलाश ट्रैफिक सकल की टीम ने 14 सितंबर को एक बाइक चालक का करीब 30 हजार रुपये का चालान किया था। इतने रुपये का चालान होने पर बाइक सवार ने मोटरसाइकिल में आग लगाने की धमकी दी थी।

चालान के डर से युवती ने दी सुसाइड की धमकी

बता दे, ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी भरकम चालान वसूलने की वजह से लोग पुलिसवालों से भी भिड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजधानी दिल्ली से जहां एक स्कूटी सवार लड़की पुलिसवालों से भिड़ गई और सुसाइड करने की धमकी देने लगी।शनिवार सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कश्मीरी गेट के पास एक स्कूटी सवार युवती को रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। इसके अलावा स्कूटी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल कर रही थी, जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका और चालान की बात आई तो युवती ने सुसाइड की धमकी दे दी। इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद लड़की ने रोना शुरू कर दिया और हेलमेट भी फेंक दिया। युवती अपने घर से ऑफिस जा रही थी। हालांकि, करीब 20 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस ने उस युवती को जाने दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद