न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्तों के साथ दिल्‍ली में आज से 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल

दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। फिलहाल स्कूल केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खोले गए हैं, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 9:20:49

शर्तों के साथ दिल्‍ली में आज से 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल

दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। फिलहाल स्कूल केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खोले गए हैं, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल की तैयारियों के मद्देनजर शर्तों के साथ 18 जनवरी (सोमवार) से स्‍कूलों को खोलने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के इस कदम से परीक्षा की तैयारियों में जुटे छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्‍मीद है।

इस बीच, स्‍कूल प्रबंधन ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्रों के लिए सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करने के साथ-साथ पूरे स्कूल परिसर में कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता बोर्ड भी लगाए हैं। वहीं, स्कूलों को शिक्षा निदेशालय द्वारा तय की गई मानक संचालन प्रक्रिया के जरिये ही छात्रों को बुलाया गया है। इसके साथ ही स्कूलों को आने वाले छात्रों का रिकार्ड भी रखना होगा। हालांकि रिकार्ड का इस्तेमाल अटेंडेस के लिए नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ निजी स्कूल ऐसे भी हैं, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की आनलाइन माध्यम से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, वे स्कूल अभी नहीं खुलेंगे।

यह होगी व्यवस्था

- स्कूल के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजेशन मशीन के साथ-साथ तापमान मापने की भी मशीन
- कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का आने और जाने के समय में आधे घंटे का अंतर रहेगा
- कक्षा 10वीं के छात्र सुबह 8 बजे तो 12वीं के 8:30 बजे स्कूल आएंगे
- छात्रों की हर कक्षा 40 मिनट की होगी। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रायोगिक कक्षाएं ज्यादा होंगी
- हर कक्षा को दो भागों में बांटा है। प्रत्येक कक्षा में 12-15 छात्र ही बैठेंगे
- हर कक्षा में छात्रों के लिए एक सहायक शिक्षक भी मौजूद रहेंगे
- शारीरिक शिक्षा की कक्षाएं अभी नहीं होंगी
- स्कूल में छात्रों के लिए एक क्वारंटाइन कक्षा की भी व्यवस्था रहेगी
- छात्रों के अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाया जाएगा
- हर छात्र को कोरोना से बचाव के पत्र बांटे जाएंगे। कोई भी छात्र बिना हाथों को सैनिटाइज करे और बिना मास्क पहने स्कूल नहीं आएगा
- छात्रों के लिए अभी बस, वैन सुविधा नहीं शुरू की गई है तो छात्रों को निजी वाहन से स्कूल आना होगा
- पुस्तकालय कक्ष भी बंद रहेगा
- कंटेनमेंट जोन के स्कूल नहीं खुलेंगे
- कंटेनमेंट जोन में रह रहे शिक्षक, छात्र व कर्मचारी स्कूल नहीं आएंगे
- कक्षा में हर छात्र को छह फुट की दूरी पर बैठना होगा
- स्कूल के मुख्य द्वार पर ही हर एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी
- एक मार्च से बोर्ड के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन शुरू हो जाएगा
- 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच हो सकती है कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
- एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच हो सकती है कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं
- 10वीं के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगा पहला पीरियाडिक असेसमेंट और मार्च के दूसरे सप्ताह में दूसरा पीरियाडिक असेसमेंट आयोजित हो सकता हैं
- छात्रों को सीबीएसई के सैंपल पेपर को हल करने की तैयारी कराएंगे स्कूल
- 10वीं और 12वीं के छात्रों को घटे हुए पाठ्यक्रम के बारे में बताया जाएगा
- 10वीं के छात्रों का स्कूल एक फरवरी से अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक करेंगे बहुविकल्पीय मूल्यांकन
- छात्रों को अपने सहपाठियों से कापी, किताब व अन्य सामग्री नहीं करनी होगी साझा
- स्कूलों में प्रार्थना सभा व अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियां नहीं होंगी आयोजित

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और प्रैक्टिकल वर्क को देखते हुए सरकार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (COVID-19 Pandemic) की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन को लेकर पिछले साल मार्च से ही स्कूल बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब