न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / मास्क पहनने और थूकने को किया मना तो 3 लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा, महामारी एक्ट में मामला दर्ज

मौके पर पहुंची फोर्स ने कॉन्स्टेबल को बचाया और तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 8:04:27

दिल्ली / मास्क पहनने और थूकने को किया मना तो 3 लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा, महामारी एक्ट में मामला दर्ज

दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में पुलिस और 3 लड़कों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों से लगातार अपील कर रही है कि वे सावधानी बरतें, और मास्क जरूर पहनें। लेकिन कुछ लापरवाह लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है, उल्टे मास्क पहनने कहने पर वे मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में देखने को मिला। यहां जब एक कॉन्स्टेबल ने 3 लड़कों को मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थान में न थूकने को कहा तो इन लोगों ने पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने तुरंत दिल्ली पुलिस की ERV पर मैसेज फ़्लैश किया ताकि इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच सकें। मौके पर पहुंची फोर्स ने कॉन्स्टेबल को बचाया और तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया।

नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक 1 जुलाई को कॉन्स्टेबल पूरण मल सिविल लाइन इलाके में मोटर साइकिल से पैट्रोलिंग कर रहे थे, शाम को 7 बजकर 20 मिनट पर कॉन्स्टेबल ने 3 लोगों को देखा जो बिना मास्क पहने हुए थे और सार्वजनिक स्थान पर लगातार थूक रहे थे। बता दें कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थान में थूकने पर रोक लगी हुई है।

महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों को जब दिल्ली के सिविल लाइन थाने लाया गया तो आरोपी थाने में भी लगातार पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहे थे। हिरासत में लिए गए जितेंद्र, अभिषेक और कुलदीप का पुलिस ने मेडिकल चेकअप करवाया तो पता चला कि तीनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और महामारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे, दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इस बीमारी से लोहा ले रही है। दिल्ली में अब तक कोरोना के 89 हजार 802 मामले सामने आ चुके है वहीं, 2 हजार 803 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका