न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, कम हो जाएगी नोएडा-गुरुग्राम की दूरी

जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच की 24.82 किलोमीटर लंबी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मजेंटा लाइन का उद्घाटन सोमवार को होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 May 2018 9:11:29

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, कम हो जाएगी नोएडा-गुरुग्राम की दूरी

जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच की 24.82 किलोमीटर लंबी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मजेंटा लाइन का उद्घाटन सोमवार को होगा। इसके साथ ही हवाई अड्डे का घरेलू टर्मिनल मेट्रो नेटवर्क के दायरे में आ जाएगा।

नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी

- इस लाइन के शुरू हो जाने से नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी आएगी।
- मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इस खंड के चालू होने जाने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) नेटवर्क की कुल लंबाई 277 किलोमीटर हो जाएगी।
- उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम 4.30 बजे नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन पर इस खंड का उद्घाटन करेंगे।

24.82 किमी दूरी,16 स्टेशन, जिनमें 14 भूमिगत

- उद्घाटन के बाद वे लोग ट्रेन से हौज खास मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा करेंगे।
- नया हौज खास स्टेशन पूरे नेटवर्क में सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है और 29 मीटर के साथ इसकी सुरंग पुराने स्टेशन के नीचे है।
- इस खंड पर हौज खास और जनकपुरी पश्चिम तथा कालका मंदिर स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं होंगी। इस खंड में 16 स्टेशन हैं जिनमें 14 भूमिगत हैं।
- कालकाजी और जनकपुरी वेस्ट से मंगलवार सुबह छह बजे एक साथ यात्री सेवाएं शुरू होंगी।

अब 50 मिनट में गुरुग्राम से नोएडा

- डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक मजेंटा लाइन शुरू होने से हुडा सिटी सेंटर (यलो लाइन गुड़गांव की तरफ) से बॉटनिकल गार्डन (नोएडा में ब्लू लाइन पर) पहुंचने में तकरीबन 50 मिनट का वक्त लगेगा।
- अभी तक राजीव चौक से इंटरचेंज करने के बाद गुड़गांव से नोएडा पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं।
- पूरी तरह से चालू होने के बाद मजेंटा लाइन पर 24 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- बाद में इसे 26 ट्रेनों के फेरे तक बढ़ाया जाएगा।
- डीएमआरसी इस लाइन का नॉलेज कॉरिडोर के रूप में प्रचार-प्रसार कर रहा है।
- जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), आईआईटी के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया और नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी इस नए कॉरिडोर के खुलने से मेट्रो नेवर्क पर एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।

फेज थ्री का सबसे लंबा स्ट्रेच

- डीएमआरसी के तीसरे चरण के प्रॉजेक्ट में यह अब तक का सबसे लंबा स्ट्रेच है।
- इसके साथ ही इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयपपोर्ट का टर्मिनल-1 भी मेट्रो से जुड़ जाएगा।
- इससे पहले 25 दिसंबर 2017 को पीएम मोदी ने 12.64 किमी लंबे बॉटनिकल गार्डन-कालकाजी मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।
- इससे नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के इलाकों के बीच यात्रा की मियाद 30 मिनट कम हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत